सिद्धार्थ के बाद अब इस स्टार के सिर सज रहा है सेहरा, हल्दी की रस्म में सब कुछ भूलकर ऐसा नाचा

Shardul thakur wedding

Shardul Thakur Wedding: फिल्म और क्रिकेटर्स के बीच इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर केएल राहुल तक तमाम स्टार्स इस साल की शुरुआत में ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं अब एक और क्रिकेटर के सिर सेहरा बंधने के लिए तैयार है। ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर हैं। 27 फरवरी को शार्दुल अपनी मंगेतर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

इससे पहले शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और हल्दी की रस्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में शार्दुल जबरदस्त अंदाज में सब कुछ भूलकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

शार्दुल मंगेतर व बेकरी का बिजनेस करने वाली मिताली पारुलकर के साथ सात फेरे लेने को तैयार हैं। शार्दुल और मिताली काफी पहले ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन किसी वजह से उन्हें इसे पोस्टपोन करना पड़ा था।

शार्दुल ठाकुर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। क्रिकेटर के हल्दी रस्म के कुछ वीडियोज सामने आए हैं। इनमें शार्दूल अपनी फैमिली के साथ हल्दी रस्म को एंजॉय करते दिख रहे हैं। यही नहीं, शार्दुल ठाकुर ने अपनी हल्दी में जमकर डांस भी किया।

रिपोर्ट्स की मानें, तो मिताली एक बिजनेसवुमन हैं। वह 'द बेक्स' की संस्थापक हैं। मिताली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके पांच हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फरवरी 2020 में मिताली पारुलकर ने अपनी खुद की बेकरी कंपनी शुरू की थी, जिसका नाम 'ऑल द जैज़- लग्जरी बेकर्स' है। वह वर्तमान में एक एंटरप्रेन्योर हैं। वह फरवरी 2020 से बेकरी चला रही हैं और इसके लिए उनकी एक वेबसाइट भी है। वह 'ऑल जैज़- लग्जरी बेकर्स' में केक, कुकीज, ब्रेड, बन्स आदि की कई अलग-अलग किस्मों को बेचने का काम करती हैं। मिताली मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। यही नहीं, वह कई बड़ी कंपनियों में बतौर सेक्रेटरी भी काम कर चुकी हैं।

Read more about: shardul thakur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X