भारत: सलमान खान की फिल्म में सुपरस्टार की एंट्री! एयरपोर्ट पर साथ नजर आए वरुण धवन
सलमान खान फिल्म भारत को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और लगातार काफी मेहनत कर रहें हैं। इस फिल्म को लेकर कुछ ना कुछ नई बातें सामने आती रहती है और फिल्म को लेकर गॉसिप्स होती रहतीं है। हाल ही अभिनेता वरुण धवन और सलमान खान एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। खबर है कि वरुण धवन भारत में एक कैमियो कर रहें है जिसकी शूटिंग के लिए वो मंगलवार को अबु धाबी गए थे जहां पर फिल्म भारत की शूटिंग चल रही है।
खबर है कि एक सीन मे वो दबंग खान के साथ नजर आएंगे..हालांकि अभी इस बात का ऐलान नहीं हुआ है और बातें ही हो रही हैं। बता दें कि दोनो काफी ज्यादा कूल और रिलैक्स लग रहे थे और काफी ज्यादा खुश लग रहें है।

इसके पहले खबरें की थीं कि फिल्म भारत के लिए अली अब्बास जफर ने वरुण को अप्रोच किया था कि वो एक कैमियो कर सकतें है। इस तस्वीर को देखकर लगता है कि वरुण धवन ने खुशी खुशी ये प्रपोजल मान लिया था।
आखिर वरुण धवन अपने फेवरेट सुपरस्टार और भाई की फिल्म को कैसे छोड़ सकते थे। बता दें कि इस फिल्म मे कैटरीना कैफ और दिशा पटानी के भी अहम रोल नजर आने वाले है।
इसके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ भी नजर आ सकते है। फिल्म की शूटिंग काफी तेजी से चल रही है और अगले साल ईद के मौके पर फिल्म रिलीज हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications