YRF स्पाई यूनिवर्स में हुई आलिया भट्ट की धमाकेदार एंट्री, टाइगर और पठान के बाद फिर टूटेंगे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड!

after-shahrukh-salman-hrithik-roshan-now-alia-bhatt-to-join-yrf-spy-universe-8th-film-of-franchise

Alia Bhatt to join YRF Spy Universe: यशराज फिल्म्स अपनी स्पाई यूनिवर्स को हर फिल्म के साथ और ऊंचा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। काफी समय से स्पाई यूनिवर्स में किसी फीमेल स्पाई के एंट्री की खबरें चल रही थीं, वहीं अब एक फाइनल नाम सामने आ चुका है। जी हां, आलिया भट्ट अब स्पाई एजेंट के रूप में सामने आने वाली हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स का और विस्तार करने वाले हैं और इसी को देखते हुए आदित्य चोपड़ा ने अब एक महिला जासूस के रूप में आलिया भट्ट को सामने लाने की प्लानिंग की है।

सुपर- एजेंट के किरदार में आलिया भट्ट

स्पाई यूनिवर्स से जुड़े एक सूत्र की मानें तो, "आलिया भट्ट आज के समय में सबसे बड़ी फीमेल स्टार्स में से एक हैं और वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में सलमान खान, ऋतिक रोशन और शाहरुख की तरह एक सुपर-एजेंट की भूमिका निभाएंगी। आदित्य चोपड़ा और टीम ने आलिया भट्ट के साथ एक फीमेल प्रधान जासूसी फिल्म की योजना बनाई है।''

साथ ही बताया जा रहा है कि आलिया को इस फिल्म में इस तरह से पेश किया जाएगा, जैसा आज तक फैंस ने उन्हें कभी नहीं देखा है। कोई शक नहीं कि स्पाई यूनिवर्स के साथ आदित्य चोपड़ा सभी दर्शक वर्ग को बांधने की तैयारी कर रहे हैं।

स्पाई यूनिवर्स की आठवीं फिल्म में आलिया

फिलहाल इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। यह अभी प्री- प्रोडक्शन स्टेज पर है और 2024 में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो, "आदित्य चोपड़ा आलिया को लेकर बहुत उत्साहित हैं और अपने यूनिवर्स में उनके कैरेक्टर आर्क के लिए बड़ी योजनाएं बना रहे हैं। वह आलिया के किरदार पर केंद्रित स्पाई यूनिवर्स के भीतर एक फ्रेंचाइजी शुरू करना चाह रहे हैं.."

बता दें, यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स में अब तक 5 फिल्में बन चुकी हैं.. 2012 में आई एक था टाइगर से इसकी शुरुआत हुई थी। फिर टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान रिलीज हुई। वहीं, इसके बाद टाइगर 3, वॉर 2 और टाइगर vs पठान भी आने वाली है। जिसके बाद आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रिलीज की जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X