इस एक्ट्रेस से पूछा गया 'तुम किसे SHOOT करने आई हो'!
पिछले दिनों खबर आई थी कि शाहरुख खान को यूएस एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी से संबंधित काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। शाहरुख खान को लॉस एंजिलिस हवाईअड्डे पर अमेरिकी आव्रजन विभाग ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। जिसके बाद शाहरुख ने ट्वीट कर काफी दुख जताया था।

अभी इन खबरों पर ठीक से विराम भी नहीं लगा कि एक और बॉलीवुड स्टार को शिकागो एयरपोर्ट पर दिक्कत का सामना करना पड़ा है। और स्टार कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानीं मानीं अभिनेत्री शबाना आज़मी हैं। जी हां..ये बात खुद शबाना ने ही बताई है।
#Confirm! सलमान की 'दंबग 3' को रिजेक्ट कर इस एक्ट्रेस ने ये फिल्म की फाइनल!
उन्होंने बताया कि ऐसा तब हुआ जब मुझ से मेरे वहां आने का मकसद पूछ लिया गया। मैंने बड़ी ही सरलता से कहा 'मैं यहां शूटिंग के लिए आई हूं'। मेरे इस जवाब को सुन कर इमिग्रेशन ऑफिसर भौचक्का रह गया। उसके बाद जो उन्होंने शबाना से पूछा उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
ऑफिसर ने एयरपोर्ट पर शबाना से पूछ डाला 'तुम किसे शूट (गोली मारने) करने आई हो'। इसके बाद शबाना ने उन्हें शांत करते हुए और अपने शब्द को सही करते हुए कहा कि मैं यहां फिल्म कर रही हूं। जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली और कहा कि तुमने 'शूटिंग' क्यों कहा। जिसके बाद शबाना ने उन्हें बताया कि वो 'शूटिंग कर रही हैं' केवल इसलिए तो कहना नहीं बंद कर सकती थीं क्योंकि इसका खतरनाक अर्थ निकलता है।
शानादर..सलमान खान की अगली फिल्म में इस 'सुपरस्टार' एक्ट्रेस का लीड रोल!
शबाना ने बताया कि मैं कलाकार हूं और आमतौर पर हम इसे इस तरह ही कहते हैं। वह अव्राजन अधिकार मेरी बात को समझ गया। लेकिन तक मुझे अहसास हुआ कि आगे से शूटिंग करना नहीं बोलना है। साथ ही यह भी अहसास हुआ कि पूरे विश्व में आंतकवाद को लेकर कितना भय है।'


Click it and Unblock the Notifications