शाहरूख की राह पर सलमान खान खरीदेंगे आईपीएल टीम

आईपीएल नीलामी के साथ ही एक बार फिर रोमांच और दौलत की बातें शुरू हो जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है, आईपीएल की नीलामी शुरू हुई और गॉसिप का बाजार गर्म हो गया है। खबर है कि बॉलीवुड के सबसे हॉट दबंग सलमान खान इन दिनों आईपीएल की किसी टीम का हिस्सा बनने के फिराक में हैं।

ऐसा सुनने में आया कि हाल ही सलमान खान ने पंजाब इलेवन के मालिक नेस वाडिया से मुलाकात करके एक लंबी बातचीत की है। कहा तो यह भी जा रहा है कि सलमान खान आईपीएल की एक नई टीम खरीदने के चक्कर में हैं। वैसे भी सलमान खान का पंजाब इलेवन के प्रति एक सॉफ्ट कार्नर भी है।

क्योंकि पंजाब इलेवन को को ओनर प्रीति जिंटा भी है जो कि सलमान खान की करीबी दोस्त भी है। फिलहाल अटकलों का बाजार पूरी तरह से गर्म है। देखते हैं कि यह अटकलें क्या रंग लाती हैं?

सलमान खान की वो तस्वीरें जो दिल चुरा लें

वैसे सलमान के छोटे भाई सोहैल खान की टीम मुंबई हीरोज सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग( सीसीएल) खेलती है। ऐसे में सल्लू का आईपीएल से जुड़ना ताज्जुब नहीं होना चाहिए।

अगर सच में ऐसा होता है तो यह आईपीएल के दर्शकों के लिए बड़ी बात होगी क्योंकि क्रिकेट के मैदान में भी लोग शाहरूख खान और सलमान की तुलना करने लगेंगे। क्योंकि शाहरूख पहले से ही केकेआर टीम के मालिक हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X