'किंग अंकल' बनने चले सलमान खान
बॉलीवुड का किंग अंकल कौन है? आपका जवाब होगा कि वन एंड ओनली शाहरूख खान। जिनकी फिल्म का ही नाम किंग अंकल नहीं बल्कि वो वास्तव में बच्चों के अच्छे वाले अंकल हैं। लेकिन शायद अब यह पदवी उनसे छिन जाये क्योंकि अब उन्हें टक्कर देने और उनसे उनका यह नाम छिनने के लिए आगे आ रहे हैं सलमान खान। खबर आ रही है कि बच्चों के मशहूर शो क्या आप पांचवी पास से तेज हैं? को होस्ट सलमान खान करेंगे।
उन्होंने इसके लिए हां भी बोल दिया है। आपको बता दें यह वो ही मजेदार और मशहूऱ शो है जिसके पहले सीजन को साल 2008 में किंग खान यानी की शाहरूख ने होस्ट किया था।
खबर यह भी है कि शो वाले शाहरूख को ही चाहते थे कि वो दोबारा से इस शो को होस्ट करें क्योंकि बच्चों में वो खासा लोकप्रिय हैं लेकिन शाहरूख की ओर से संतुष्टी भरा जवाब नहीं आने पर शो वालों ने सलमान खान को एप्रोच किया जिसे सलमान खान ने तुरंत स्वीकार लिया और शो के लिए हां बोल दिया।कहा तो यह भी जा रहा है कि सलमान खान शो की तैयारी में अभी से लगे हुए हैं। वो बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं, उन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं देखते हैं बच्चे किसको अपना अच्छा अंकल मानते हैं? शाहरूख या सलमान कौन होगा बेस्ट अंकल?


Click it and Unblock the Notifications
