Shehzada: किंग खान की ब्लॉकबस्टर के बाद, शहजादा कार्तिक आर्यन बॉक्स ऑफिस पर लाएंगे तूफान!

after-shahrukh-khan-s-blockbuster-pathaan-shehzada-kartik-aaryan-to-take-the-box-office-by-storm

Kartik Aaryan's Shahzada: शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सबसे बड़ी ओपनिंग देने के साथ साथ यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1000 करोड़ के आंकड़े की ओर दौड़ रही है।

धमाकेदार पठान के बाद, सभी की निगाहें कार्तिक आर्यन स्टारर शहजादा पर टिकी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। खासकर भूल भुलैया 2 की बेमिसाल सफलता के बाद सभी कार्तिक की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने कहा, "शहजादा जैसी फैमिली फिल्म के लिए मार्केट सेंटीमेंट काफी हाई है। इस तरह की फिल्म आए हुए काफी समय हो गया है। समय के साथ, कार्तिक को पारिवारिक दर्शकों के बीच कुछ बहुत अच्छे कनेक्शन मिल गए हैं। जब भूल भुलैया 2 रिलीज़ हुई, तो फिल्म ने फैमिली ऑडियंस को सिनेमाघरों में वापस ला दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "शहजादा एक ऐसी फिल्म है जो परिवार से संबंधित है और यह सभी सही पॉइंट्स को टिक करती है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कार्तिक आर्यन लीप ले रहे हैं, पारिवारिक दर्शक सिनेमाघरों में वापस आ गए हैं। मैं बहुत सकारात्मक हूं कि शहजादा अच्छी शुरुआत करेगी और लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहेगी।"

बता दें, फिलहाल पठान सिनेमाघरों में काफी मजबूती के साथ टिकी हुई है। लिहाजा, शहजादा को बॉक्स ऑफिस पर कहीं ना कहीं किंग खान से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। वहीं, मार्वल की फिल्म Ant-Man and the Wasp: Quantumania भी 17 फरवरी को ही रिलीज हो रही है, जिसे लेकर लोगों के बीच गजब का उत्साह है।

शहजादा रोहित धवन द्वारा निर्देशित है, जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर नज़र आएंगे। फिल्म का संगीत प्रीतम द्वारा दिया गया है। वहीं, यह भूषण कुमार, अल्लू अरविंद, अमन गिल और कार्तिक आर्यन द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 17 फरवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Read more about: shehzada kartik aaryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X