शाहरुख खान की 'पठान' के बाद, क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' का कश्मीर में तहलका, शोज हुए हाउसफुल

after-shahrukh-khans-pathaan-christopher-nolan-s-oppenheimer-goes-housefull-in-kashmir

Oppenheimer goes Housefull in Kashmir: सिनेप्रेमियों के लिए यह वीकेंड काफी शानदार साबित हो रहा है। बॉलीवुड फिल्में भले ही थियेटर्स से दूर हैं, लेकिन हॉलीवुड ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाकर रखा है। इस शुक्रवार दो बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्में, क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' और ग्रेटा गेरविग की 'बार्बी' रिलीज हुई है।

दोनों ही फिल्मों का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। BookMyShow के मुताबिक, तीन हफ्ते पहले एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद से फिल्म की 3 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। हाल ये है कि दिल्ली और मुंबई के थिएटर्स में तो 'ओपेनहाइमर' के शोज हाउसफुल हैं ही। लेकिन कश्मीर में भी शोज फुल चल रहे हैं।

कश्मीर में हाउसफुल चल रही है ओपेनराइमर

कश्मीर के इकलौते आइनॉक्स थिएटर में 'ओपेनहाइमर' के वीकेंड के शोज़ हाउसफुल हो चुके हैं। बता दें, इस साल आई शाहरुख खान स्टारर 'पठान' के बाद 'ओपनहाइमर' वो दूसरी फिल्म होगी, जिसे कश्मीर में इतनी बड़ी ओपनिंग मिलने वाली है।

थिएटर के ओनर विजय धर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, "हमने करीब 33 साल बाद इस थिएटर को आइनॉक्स के साथ मिलकर फिर से चालू किया है। जब इसे री-ओपन किया तो इतने तगड़े रिस्पॉन्स की उम्मीद नहीं की थी। थिएटर ओपन करने करने के बाद पहली फिल्म 'पठान' लगी। जिसके लगभग सारे शोज़ हाउसफुल थे। लेकिन 'पठान' के बाद 'ओपेनहाइमर' के लिए लोगों का ये रिएक्शन हम लोगों के लिए सरप्राइज़ जैसा है। ये देखकर अच्छा लग रहा है कि लोग अब अच्छे स्टार्स की फिल्में देखने के लिए थिएटर आ रहे हैं।"

बता दें, कश्मीर के इस थियेटर में शनिवार, रविवार को भी 'ओपेनहाइमर' के सारे शोज़ बुक हैं। जबकि इसके टिकट्स 300 से 1000 रुपए तक के बिक रहे हैं। यहां 'ओपेनहाइमर' के चार शोज़ चल रहे हैं, जिसमें से एक हिंदी में भी है।

More from Filmibeat

Read more about: oppenheimer pathaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X