शाहरूख खान के बाद अक्षय कुमार भी करेंगे ये काम.. और फिल्म 'सुपरहिट'.. FINAL

शाहरूख खान के बाद, अब अपनी अगली फिल्म के में अक्षय कुमार हॉकी कोच के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती करने वाली हैं।

By Neeti

चक दे इंडिया में शाहरूख खान को बतौर हॉकी कोच काफी सराहा गया था। बहरहाल, अब बारी है अक्षय कुमार की। जी हां, अपनी अगली फिल्म में अक्षय कुमार हॉकी कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं। लेकिन यहां दोनों किरदारों के बीच कोई तुलना नहीं की जा सकती।

[फिल्म हिट होते ही पार्ट 3 की घोषणा.. अक्षय कुमार होंगे FINAL. या..!]

रीमा कागती के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय कुमार को फाइनल कर लिया गया है। इस फिल्म अक्षय हॉकी कोच बलबीर सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें, तीन बार ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कोच थे बलबीर सिंह।

Shahrukh-Akshay

फिल्म 'गोल्ड' एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी, जो आज़ादी के बाद भारत को ओलंपिक में मिले पहले गोल्ड मेडल के इर्द गिर्द घूमेगी। फिल्म में अक्षय बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आएंगे।

खबर तो यह भी है कि अक्षय कुमार का लुक देसी अंदाज यानि की धोती कुर्ता होगा। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने हॉकी ट्रेनिंग भी लेना शुरु कर दिया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्टर विकी कौशल के छोटे भाई सनी कौशल भी सेकेंड लीड में नजर आएंगे।

कुछ ही महीनों पहले फिल्म गोल्ड का पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म 2018 की 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म को प्रोड्यस कर रहे हैं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी।

बॉलीवुड की बेस्ट स्पोर्ट्स आधारित फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X