..................... शाहरूख, अजय देवगन के विमल एड के बाद अब सलमान भी करेंगे एड | After Sshahrukh Khan Ajay Devgn Vimal Ad, Salman Khan roped in for Elaichi brand - Hindi Filmibeat

शाहरूख - अजय देवगन के विमल एड के बाद सलमान खान को भी मिली करोड़ों का इलाइची एड, पार्ट 2 होगा शूट

हाल ही में शाहरूख खान और अजय देवगन के विमल एड ने सभी को चौंका दिया होगा। अब खबर है कि करोड़ों रूपये में सलमान खान भी इलायची बेचने को तैयार हो चुके हैं। अजय देवगन और शाहरूख खान के विमल से जुड़ने के बाद अब सलमान खान भी राजश्री इलायची का एड करते नज़र आएंगे।

माना जा रहा है कि इस एड के लिए सलमान खान करोड़ों रूपये चार्ज कर रहे हैं। और जल्दी ही सलमान खान राजश्री इलायची के लिए एड की शूटिंग शुरू कर देंगे।

after-sshahrukh-khan-ajay-devgn-vimal-ad-salman-khan-roped-in-for-elaichi-brand-deal-for-crores

दिलचस्प ये है कि सलमान खान के अलावा शाहरूख खान और अजय देवगन ने भी इस डील के करोड़ों रूपये लिए हैं। एड देखते ही शाहरूख खान और अजय देवगन काफी बुरी तरह से ट्रोल भी हो चुके हैं।

फैन्स को भी लगा झटका

फैन्स को भी लगा झटका

गौरतलब है कि जब शाहरूख खान को फैन्स ने विमल का एड करते देखा तो हर कोई चौंक गया। किसी को उम्मीद भी नहीं थी कि शाहरूख खान भी कभी ऐसा एड कर सकते हैं। हालांकि एड केवल विमल का है।

सालों से है दूरी

सालों से है दूरी

दिलचस्प है कि अजय देवगन और शाहरूख खान के बीच दूरियां, आज से नहीं बल्कि सालों से हैं। माना जाता है कि ये दूरी तब से है जब अजय देवगन के साथ करण अर्जुन करने के लिए राज़ी हुए शाहरूख खान ने अजय देवगन को ही धोखा दिया था।

कभी नहीं दिखे साथ

कभी नहीं दिखे साथ

कहानी कुछ ऐसी है कि अजय देवगन और शाहरूख खान, एक साथ करण अर्जुन करने वाले थे। फिर दोनों को ही कहानी में कमियां लगीं और दोनों ने ही ये फिल्म छोड़ने का फैसला साथ में किया। लेकिन बाद में शाहरूख खान ने अजय देवगन को बिना बताए फिल्म साईन कर ली।

विमल के एड से दोस्ती

विमल के एड से दोस्ती

अब दोनों की दोस्ती कब और कैसे हुई ये तो पता नहीं लेकिन विमल के एड में उनकी दोस्ती देख फैन्स दोनों को ही काफी ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि माना जा रहा है कि अभी तो ये शुरूआत है, शाहरूख खान और अजय देवगन विमल के कई एड में दिखाई देंगे।

उड़ रहा है मज़ाक

उड़ रहा है मज़ाक

विमल का एड करने के बाद शाहरूख खान का जमकर मज़ाक उड़ रहा है। लोगों का कहना है कि तीन साल से उनके पास फिल्में नहीं है ऐसे में कैमरे पर आने का जो बहाना मिल गया, वही सही।

हमेशा होते हैं ट्रोल

हमेशा होते हैं ट्रोल

वहीं दूसरी तरफ, अजय देवगन, विमल पान मसाला बेचने के लिए अकसर ही ट्रोल होते हैं। कई बार तो उन पर ये तोहमतें तक लग चुकी हैं कि अजय देवगन लोगों को पान मसाला खाने की प्रेरणा दे रहे हैं।

करोड़ों की फीस

करोड़ों की फीस

हालांकि माना जा रहा है कि ये एड करने के लिए अजय देवगन और शाहरूख खान ने करोड़ों की फीस ली है। उन्हें लगा कि उन्हें साथ देखकर, फैन्स काफी खुश होंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

यूनिवर्स की तैयारी

यूनिवर्स की तैयारी

गौरतलब है कि इस इलायची यूनिवर्स से पहले ही बॉलीवुड में कई तरह की यूनिवर्स बनाने की तैयारी हो रही है। जहां एक तरफ, दिनेश विजान हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स बना रहे हैं तो रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स।

सलमान - शाहरूख का स्पाई यूनिवर्स

सलमान - शाहरूख का स्पाई यूनिवर्स

वहीं सलमान खान और शाहरूख खान भी आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स बनाने जा रहे हैं जहां वो दोनों पठान और टाईगर के साथ एक ही फिल्म में नज़र आएंगे। अफवाहें तो यहां तक हैं कि पठान का क्लाईमैक्स ही टाईगर 3 की शुरूआत होगी।

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा

शाहरूख खान और सलमान खान, आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी दिखाई देने वाले हैं। हालांकि ये केवल कैमियो होंगे जहां सलमान अपने मैंने प्यार किया के किरदार प्रेम और शाहरूख खान, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के राज बनकर नज़र आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X