शाहरूख की तरह इरफान को भी एयरपोर्ट पर रोंका गया

Irrfan Khan
बैंगलोर। 'स्‍लमडॉग मिलेनियर' और 'लाइफ आफ पाई' जैसी ऑस्‍कर विजेता फिल्‍मों में काम कर चुके इरफान खान का कहना है कि अमेरिकी एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों द्वारा रोंका जाना हमेशा अपमानजनक होता है। यहां तक की आपको यह भी नहीं बताया जाता है कि इसका कारण क्‍या है।

रजत शर्मा के आने वाले शो 'आप की अदालत' में अभिनेता इरफान खान ने बताया कि उन्‍हें अपने सरनेम 'खान' के कारण 2008 में लांस एंजिलिस और 2009 में न्‍यूयॉर्क एयरपोर्ट पर डिटेन किया गया। इरफान के अनुसार मैं फिल्‍मों में अपने नाम के आगे खान नहीं लिखता लेकिन वीजा पर पूरा नाम और धर्म लिखना पड़ता है, जिसके कारण मुझसे दो बार पूछताछ की गई।

गौरतलब है कि अमेरिका में एक इंवेट के लिए जा रहे सुपरस्‍टार शाहरूख खान को भी 2009 में न्‍यूयॉर्क एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों द्वारा रोंका गया था और उनसे दो घंटे तक पूछताछ की गई थी। इन दोनों के अलावा भारत के कई अन्‍य शख्सियतों पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल कलाम, कबीर खान, जॉन अब्राहम और नी‍ल नितिन मुकेश को भी जांच के लिए रोंका गया।

तिग्‍मांशू धूलिया की फिल्‍म 'साहब बीवी और गैंग्‍सटर रिटर्न्‍स' में मुख्‍य किरदार निभाने वाले इरफान ने बताया कि मैनें जब आव्रजन अधिकारियों से पूछा कि जब आप लोग हमें यहां आने ही नहीं देना चाहते तो वीजा क्‍यों इश्‍यू करते हैं? इस पर आव्रजन अधिकारी ने कहा कि मैं उसे धमकी दे रहा हूं। वह मुझे अपने साथ ले गये और एक जगह बैठने के लिए कहा, वह न तो किसी से बात करने की इजाजत देते हैं और न ही फोन का इस्‍तेमाल करने देते हैं, काफी देर रोंकने के बाद वह कहते हैं कि आप जा सकते हैं, इसलिए अब मैंने हॉलीवुड के अपने जानने वालों से कह दिया है कि अगर अब मेरे साथ ऐसा हुआ तो मैं टिकट खरीदूंगा और वापस अपने देश लौट जाऊंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X