शाहरूख खान के बाद अब ऐश्वर्या राय की वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री बैन!
[बॉलीवुड न्यूज] यह तो सबको पता है कि पिछले साल आईपीएल के दौरान अभद्र भाषा इस्तेमाल किये जाने के लिए बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से बैन कर दिया गया है। लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने ऐसा क्या कर दिया!
अरे...एक मिनट, इससे पहले कि आप कुछ और ही सोच लें, हम आपको बता देते हैं कि आखिर ऐश को क्यों रोका गया। दरअसल, वहां ऐश को नहीं, बल्कि जज्बा की टीम को रोका गया। ऐश्वर्या इस साल संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' के साथ कमबैक कर रही हैं। लिहाजा, वानखेड़े स्टेडियम को फिल्म की शूटिंग के लिए बुक किया गया था।
PICS: नैना बच्चन के रिशेप्शन में ऐश्वर्या चुरा ले गईं लाइमलाइट!
बहरहाल, ऐन वक्त पर स्टेडियम के लिए मना कर दिया गया क्योंकि वहां मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब का मैच होना है।
संजय गुप्ता ने इस बारे में ट्विट करते हुए लिखा कि, ''कल की शूटिंग कैंसिल हो गई है क्योंकि वानखेड़े में आईपीएल मैच होना है। हम स्टेडियम के आस पास फिल्म की शूटिंग करने वाले थे..लेकिन परमिशन वापस ले ली गई..''
रणबीर- ऐश्वर्या की 17 साल पुरानी दोस्ती....
आपको बता दें, जज्बा में ऐश्वर्या राय के अपोजिट इरफान खान दिखेंगे। फिल्म 9 अक्टूबर 2015 को रिलीज होने वाली है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














