शाहरूख, आमिर के बाद अब सलमान..कहां जाने की है तैयारी!

[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड के दबंग यानि की सलमान खान पहली बार कश्मीर में शूटिंग करने वाले हैं। कश्मीर, जहां बॉलीवुड के लगभग हर सितारे शूटिंग कर चुके है, सलमान खान अभी तक इस जन्नत से अछूते थे। आपको बता दें, कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की बाकी जगहों पर शूटिंग खत्म हो चुकी है। जिसके बाद अब आखिरी हिस्सा शूट करने के लिए सलमान खान कश्मीर जा रहे हैं।

salman khan

दशकों से बॉलीवुड पर राज करने वाले सलमान खान को अब तक कश्मीर में शूट करने का मौका नहीं मिला, यह आश्चर्य की बात है। वहीं, बाकी दो खानों की बात करें तो आमिर खान के फिल्म सरफरोश और फ़ना की शूटिंग कश्मीर में हुई थी। वहीं, शाहरूख भी 'जब तक है जान' की शूटिंग के लिए कश्मीर की सैर कर चुके हैं। लिहाजा, अब बारी है सल्लू मियां की।

'धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वह कश्मीर में है', शायद इसीलिए कश्मीर बॉलीवुड का फेवरिट है। अब अगले दो महीनों के लिए सलमान खान भी करीना कपूर संग इन्हीं खूबसूरत वादियों में शूटिंग करेंगे। 'बजरंगी भाईजान' के निर्देशक कबीर ख़ान ने फ़िल्म के बारे में बताया कि, 'फ़िल्म की 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म का बचा हुआ हिस्सा हम 2 महीने में ख़त्म कर देंगे और ये हिस्सा हम कश्मीर में शूट करेंगे।'

पढ़ें- फिर कश्मीर बना बॉलीवुड का फेवरिट, इन फिल्मों में दिखेगी जन्नत..

वहीं, आपको बता दें, जब बात सलमान की हो तो हम उनकी विशाल फैन फॉलोइंग को कैसे भूल सकते हैं। दुनिया के हर शहर की तरह कश्मीर की घाटियों में भी सलमान के फैन्स उनके आने का दिल थामे इंतजार कर रहे हैं। इसी वजह से वहां सलमान की सुरक्षा का खासा ध्यान रखा जाएगा। फिलहाल, कबीर खान ने कहा है कि सलमान की सुरक्षा के सारे इंतज़ाम हो गए हैं।

आपको बता दें, बजरंगी भाईजान इसी साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X