ड्रग से जुड़ा सारा अली खान का नाम, पहली बार भाई इब्राहिम का पोस्ट- मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं
सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग मामले को लेकर बीते महीने काफी हलचल रही। कई बड़ी एक्ट्रेसेस को पूछताछ के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बुलाया। इसमें एक चौंकाने वाला नाम सारा अली खान का भी रहा। सारा अली खान ने पूछताछ में पूरा सहयोग दिया और अपना नाम सामने आने पर एनसीबी के सामने अपना पक्ष रखा।
हालांकि दोबारा से किसी को एनसीबी ने समन नहीं भेजा। इस पूरे मामले को लेकर सारा अली खान के परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया। लेकिन सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान ने सोशल मीडिया पर पहली बार ऐसा पोस्ट किया है जो कि इस पूरे केस से जोड़ कर देखा जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह इस पोस्ट के जरिए अपनी बहन सारा को हिम्मत देते हुए नजर आ रहे हैं। इब्राहिम ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। जहां पर वह पूल में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने विंस्टन चर्चिल की एक लाइन लिखी है कि अगर आप मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं तो आपको आगे बढ़ते ही रहना चाहिए।
View this post on InstagramIf you’re going through hell, keep going. - Winston Churchill
A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iakpataudi) on


Click it and Unblock the Notifications