संजय का साथ्ा छोड़ अरशद ने सनी देओल संग बनाई जोड़ी
नयी दिल्ली। अगर अपने फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नार्भाइ देखी हो तो आपको फिल्म का एक कैरेक्टर सर्किट जरूर याद होगा। जो फिल्म में मुन्ना भाई यानी की हम सब के चहेते संजय दत्त का बेहद नजदीकी था और जो फिल्म में मुन्ना के हर हुक्म को बजा फरमाता था।

अब यही सर्किट मुन्ना भाई का साथ छोड़ सनी के ढाई किलो के हाथ का सहारा बनेगा। जी हां फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नार्भाइ जैसी फिल्मों में संजय दत्त के साथ हिट जोड़ी बना चुके अरशद वारसी अब सनी देओल के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं।
सनी और अरशद मिलकर भय्याजी सुरपहिट में काम करेंगे । नीरज पाठक द्वारा निर्देशित होने वाली यह फिल्म एक्शन कॉमेडी है और अफवाहे हैं कि इसकी पटकथा राजकुमार हिरानी की फिल्मों जैसी ही होगी। हालांकि निर्देशक पाठक ने इन अफवाहों को नकार दिया है। उन्होंने बताया कि सनी के साथ पर्दे पर जोड़ी बनाने का आइडिया अरशद का ही था।
भय्याजी सुपरहिट मुन्नाभाई श्रंखला पर आधारित नहीं है। हालांकि इसमें कुछ ऐसे लम्हे हैं जिनमें दोनों अभिनेताओं के बीच की केमिस्ट्री नजर आयेगी। अरशद इस फिल्म में एक फिल्म निर्माता का किरदार निभा रहे हैं।
दो साल पहले राइट या रॉंग से अपना फिल्मी करियर शुरु करने वाले नीरज पाठक का कहना है कि हर फिल्म में कहानी के हिसाब से सही अभिनेताऔं का चुनाव जरूरी होता है। अगले साल की शुरुआत में पर्दे पर आ रही इस फिल्म में अमीषा पटेल और तुषार कपूर भी काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











