सना और जायरा के बाद एक और मुस्लिम एक्ट्रेस ने छोड़ी इंडस्ट्री, अचानक रचाया निकाह और पकड़ी मजहब की राह

Saba Khan Quits Film Indistry: फिल्म इंडस्ट्री में सिक्का जमाने के लिए जहां हसीनाएं खूब मेहनत करती हैं तो वहीं कुछ ऐसी भी है जिन्होंने कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल की और जब करियर चरम पर पहुंचा तो शादी रचाकर या किसी और कारण से इंडस्ट्री छोड़ दी। अब एक और मुस्लिम एक्ट्रेस का नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है।
जायरा वसीम और सना खान जैसी हीरोइनों ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले से हर किसी को हैरान कर दिया था। वहीं अब भोजपुरी हसीना सबा खान ने भी ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया और नई जिंदगी की शुरूआत की है। सबा खान ने चकाचौंध भरी लाइफ को हमेशा से लिए छोड़कर निकाह कर लिया है।
सबा की सोशल मीडिया पर निकाह से पहले होने वाली रस्मों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में सबा के हाथ पर मेहंदी नजर आ रही है और वो अपना चेहरा चुन्नी से कवर करके शर्माते हुए दिखीं।
इस फोटो में सबा खान काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर नूर साफ नजर आ रहा है। निकाह से पहले ही रस्म के लिए सबा खान सिल्वर कलर का कामदार लहंगा पहने हुई हैं। इसके साथ ही गले में डायमंड का नेकलेस और कान और मांग टीका भी डायमंड का पहना हुआ है।
इन तस्वीरों को सबा खान ने शेयर किया है। इन तस्वीरों को सबा खान ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'अलहमदुलिल्लाह।' एक्ट्रेस की ये तस्वीरें हल्दी सेरेमनी की भी हैं। इन तस्वीरों को एक्ट्रेस ने जैसे ही शेयर किया तो वो देखते ही देखते वायरल हो गईं।
सबा खान ने सोशल मीडिया से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। खास बात है कि कुछ दिन पहले सबा खान ने हिजाब पहनने वाला वीडियो शेयर किया था। जिसे देखकर लोगों ने कई सवाल किए थे। कई लोगों ने पूछा कोई प्रेशर है क्या या फिर कोई और वजह है जिस वजह से एक्टिंग छोड़ दी। आपको बता दें, बॉलीवुड की कई सारी एक्ट्रेसेज नाम कमाने के बाद बॉलीवुड को छोड़ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











