सम्राट पृथ्वीराज फ्लॉप होने पर अक्षय कुमार को मिला सबसे बड़ा झटका, करोड़ों की फिल्म बंद ?

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्टर अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज बुरी तरह फ्लॅाप हुई। इसका असर साफ तौर पर अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज का बजट 400 करोड़ के करीब का रहा है। मेकर्स को इस फिल्म से 150 करोड़ से अधिक का घाटा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म गोरखा को इससे तगड़ा झटका लगा हुआ है।

बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज दोनों के बुरी तरह से असफल होने के बाद अक्षय कुमार के करियर को फिर से चमकाने की सारी उम्मीद रक्षाबंधन पर टिकी हुई है। हाल ही में गोरखा फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया था।

Akshay Kumar

बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखते हुए गोरखा की रिलीज को अगले साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। यह भी कहा जा सकता है कि गोरखा की मेकिंग पर अब सवालिया निशान लग गया है। इस साल के अंत या फिर अगले साल के मध्य में इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी।

गोरखा की कहानी

गोरखा की कहानी

आपको बता दें कि गोरखा की कहानी भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट के मेजर जनरल इयान कॅार्डोजो के जीवन पर आधारित है। अक्षय का पहला लुक बतौर जनरल फैंस के बीच वायरल हुआ है।

साल 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट

साल 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट

आपको बता दें कि साल 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट देखी जाए तो इसमें- धाकड़, जर्सी, हीरोपंती 2, जयेशभाई जोरदार और अनेक शामिल है। इन सभी फिल्मों ने 12 से 15 करोड़ के करीब की कमाई की है।

सबसे बड़ा घाटा सम्राट पृथ्वीराज

सबसे बड़ा घाटा सम्राट पृथ्वीराज

साल 2022 की सभी फ्लॅाप फिल्मों के बीच सबसे बड़ा घाटा सम्राट पृथ्वीराज का ही माना गया है। लगभग 400 करोड़ के बजट वाली इस ऐतिहासिक फिल्म ने केवल 90 करोड़ के करीब की कमाई की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे बड़ा नुकसान 150 करोड़ से अधिक का हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X