तगड़ा Rumor: इस सुपरहीरो फिल्म में ऋतिक रोशन IN और सलमान खान OUT!

ढिशूम के बाद, रोहित धवन, एक सुपरहीरो फिल्म की तैयारी कर रहे थे। इस फिल्म में एक आदमी और एक बंदर के बीच के ईक्वेशन को बड़े दिलचस्प अंदाज़ में दिखाए जाने की तैयारी थी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे थे साजिद नाडियाडवाला। और फिल्म के लिए अप्रोच किया गया ऋतिक रोशन को। लेकिन ऋतिक रोशन की सारी डेट्स कृष 4 के लिए ब्लॉक कर दी गई थीं।

और कृष 4 में सुपरहीरो बनने के साथ ऋतिक एक और फिल्म में सुपरहीरो नहीं बनना चाहते थे। लेकिन राकेश रोशन की बीमारी के बाद अब कृष 4 आगे सरका दी गई है। और ऐसे में ऋतिक रोशन के पास ये साल खाली हो चुका है। फिलहाल उनकी सुपर 30 के अलावा वो केवल ऋतिक Vs टाईगर वाली फिल्म में काम कर रहे हैं।

after-salman-s-rejection-will-hrithik-roshan-say-yes-rohit-dhawan-s-superhero-film

ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ऋतिक रोशन, रोहित धवन की ये सुपरहीरो फिल्म साइन कर लें। इस बीच, ऋतिक के ये फिल्म रिजेक्ट करने के बाद, इस फिल्म के लिए सलमान खान को अप्रोच किया गया था। चूंकि फिल्म साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे थे, माना जा रहा था कि सलमान फिल्म के लिए हां कर सकते थे क्योंकि उनकी और साजिद के दोस्ती के किस्से जगजाहिर हैं।

लेकिन सलमान खान ने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी क्योंकि उन्हें लगा कि 54 साल की उम्र में सुपरहीरो नहीं बनना चाहिए और लोग उन्हें इस रोल में देखने के लिए तैयार नहीं होंगे। ऐसे में सलमान ने भी ये फिल्म रिजेक्ट कर दी। अब देखना है कि फिल्म लौट कर ऋतिक के पास आती है या नहीं और उससे भी ज़रूरी, ऋतिक फिल्म के लिए हां करते हैं या नहीं।

देखिए ऋतिक के रिजेक्ट किए हुए कुछ प्रोजेक्ट -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X