OMG सलमान के बाद किंग खान भी बीमार

शायद इसलिए ही कहा जाता है कि सलमान खान अपने दुश्मन भी अपने बराबर के ही मनाते हैं। जी हां, आपने सही समझा कि हम बात कर रहे हैं सलमान-शाहरूख की दुश्मनी की। दोनों का नेचर एक जैसा ही है, तभी तो किसी जमाने में दोनों लंगोटिया यार हुआ करते थे लेकिन दोनों में तकरार भी दोनों के उग्र स्वभाव की वजह से ही हुई है।

अभी पिछले दिनों खबर आयी थी कि सलमान खान, अपने चेहरे की मांसपेशियों के दर्द की वजह से काफी परेशान हैं, जिसके इलाज के लिए वो अमेरिका जाने वाले हैं तो वहीं

दूसरी ओर अब खबर आ रही है कि किंग खान इस समय अपने कंधे के दर्द से काफी जूझ रहे हैं, असहनीय दर्द की वजह से परेशान शाहरूख को तुरंत डॉक्टरों ने कंधे की सर्जरी कराने की सलाह दी है। जिसके लिए वो भी जल्द ही यूएस जाने वाले हैं।

आईपीएल मैचों और चेन्नई एक्सप्रेस की शूंटिंग खत्म होने के बाद शाहरूख जल्द ही अमेरिका चले जायेंगे तो वहीं सलमान खान इन दिनों अपने इलाज के लिए यूएस में ही है। अब आप दोनों खानों के दर्द और इलाज के बारे में क्या कहना चाहेंगे? अपनी प्रतिक्रिया जरूर नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X