सलमान खान की 'राधे' के बाद, अजय देवगन की फिल्म भी होगी 'पे पर व्यू' के साथ रिलीज?
सलमान खान की फिल्म 'राधे' ने हाइब्रिड रिलीज का फॉरम्यूला अपनाया और सफल रही। फिल्म को सिनेमाघरों के साथ जी प्लेस और डीटीएच पर पर 'पे पर व्यू' के साथ रिलीज किया गया और इसकी कीमत 249 रूपए रखी गई। सलमान खान ने पहले ही कह दिया था कि कोरोना के बीच उन्हें या ज़ी स्टूडियो को फिल्म से कमाई की कोई उम्मीद नहीं है। लेकिन राधे ने पहले दिन ही रिकॉर्ड बनाते हुए 4.2 मिलियन व्यूज बटोरी।
रिपोर्ट्स की मानें राधे की राह पर चलते ही अब कई फिल्में हाइब्रिड रिलीज का फॉरम्यूला अपनाने वाली हैं। यह कहीं ना कहीं निर्माताओं के रिस्क को कम करता है।

बॉलीवुड हंगामा के एक रिपोर्ट की मानें तो जी स्टूडियो दूसरी आने वाली फिल्मों को भी पे पर व्यू के हिसाब से रिलीज करने के बारे में विचार कर रहा है और इसके लिए मेकर्स से बातचीत भी चल रही है। इन फिल्मों में अजय देवगन की 'मैदान' और सलमान- आयुष की फिल्म 'अंतिम' भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











