सलमान खान के बाद इस एक्ट्रेस को हुआ पेंटिंग का शौक!
सलमान खान को वैसे तो पेंटिंग में बहुत ही ज्यादा दिलचस्पी है। लेकिन सलमान खान के अलावा भी कोई है जो पेंटिग करने का शौक रखती हैं।
सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई, धमाकेदार फैन फॉलोइंग, दबंग अंदाज के अलावा एक और चीज के लिए जाने जाते हैं और वो है उनकी पेंटिंग का शौक। सलमान खान अक्सर पेंटिंग करते हैं और साथ ही वो अपने फ्रेंड्स को गिफ्ट में देते हैं। अब वो इसे बेचकर इसके पैसे बीइंग ह्युमन को देंगे।
[ऐश्वर्या को भूल जाइये..ये सुपरस्टार बनीं दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला]
सलमान खान के अलावा भी एक शख्स है जिन्हें आजकल पेंटिंग का काफी ज्यादा शौक है और वो कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो पेंटिंग करते नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वो हाथों में ब्रश लिए, डेनिम के साथ एप्रेन पहने पूरी तरह पेंटिंग करने के मूड में हैं।

अब जाहिर है प्रियंका को पेंटिंग पसंद है बस उनके फैन्स को पता इतने सालों बाद चल रहा है। प्रियंका चोपड़ा के दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की बजनेट की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आई हैं। प्रियंका चोपड़ा बियॉन्से के बाद सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिला है।
इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले में एजलीना जोली को भी पछाड़ दिया है। प्रियंका अब अपनी एक्टिंग के बाद पेंटिंग में भी खुद को निखार रही हैं आखिर शौक बड़ी चीज है।


Click it and Unblock the Notifications