सलमान खान के बाद अब मनोज बाजपेयी ने किया केआरके पर केस, खुद पहुंचे अदालत!

कुछ समय पहले केआरके ने मनोज बाजपेयी के खिलाफ लिखा था और इसके बाद से ही लगातार वो चर्चा में हैं। अब खबर आ रही है कि अभिनेता मनोज बाजपेयी इसको लेकर गुस्से में हैं। यही कारण है कि मंगलवार को अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ ​​केआरके के खिलाफ इंदौर की एक अदालत में शिकायत दर्ज करवाई गई है। ये पूरा मामला एक कथित अपमानजनक ट्वीट पोस्ट करने को लेकर है। इस बात की जानकारी मनोज बाजपेयी के वकील ने दी है।

खबर है कि मनोज बाजपेयी ने केआरके के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि की सजा) के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) की अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई।

Recommended Video

Manoj Bajpayee ने Kamaal R Khan के खिलाफ ठोंका मुकदमा ;जानिए पूरा मामला | FilmiBeat

manoj bajpayee, krk, मनोज बाजपेयी, कमाल आर खान

ये खबर काफी चर्चा में चल रही है। वकील परेश एस जोशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति कई बातें बताई हैं और शिकायत करने की मुख्य वजय मानहानि है। अब अदालत इसको कैसे लेती है ये तो समय ही बताएगा।

मनोज बाजपेयी को बदनाम करने की कोशिश

मनोज बाजपेयी को बदनाम करने की कोशिश

इसके अलावा वकील का कहना है कि जिस ट्वीट की शिकायत की गई है वो केआरके के द्वारा 26 जुलाई को पोस्ट किया था। इस ट्वीट के द्वार मनोज बाजपेयी को बदनाम करने और उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई थी।

खुद अदालत तक आए थे

खुद अदालत तक आए थे

वकील की माने तो इस केस की शिकायत करने के लिए अभिनेता खुद अदालत तक आए थे और इस केस को वो काफी सीरियस ले रहे हैं। मनोज बाजपेयी काफी समय के बाद किसी तरह के विवादों में आए हैं। इसके बाद फैंस लगातार उनके समर्थन में खड़े हैं।

कमाल राशिद खान

कमाल राशिद खान

कमाल राशिद खान का बात करें तो ये पहली बार नहीं है जब वो किसी कानूनी पचड़े में फंसे हैं। अक्सर अपने बयानों और ट्वीट्स के कारण वो ऐसी चीजों का सामना करते रहते हैं। बता दें कि वो काफी मुसीबत में आने वाले हैं।

ट्वीट वार

ट्वीट वार

इसके पहले सलमान खान को लेकर केआरके ने कई बातें कहीं थीं। इसके बाद सलमान खान और कई सितारों ने उनपर केस कर दिया था। मीका सिंह के साथ तो ट्वीट वार काफी समय तक चला था।

खुद को फिल्म क्रिटिक कहते हैं

खुद को फिल्म क्रिटिक कहते हैं

फिलहाल केआरके की तरफ से इस केस को लेकर किसी तरह का वीडियो या ट्वीट अभी सामने नहीं आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो काफी जल्दी इसपर रिएक्ट करेंगे। कमाल आर खान खुद को फिल्म क्रिटिक कहते हैं लेकिन उनका तरीका स्टार्स को काफी परेशान करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X