विराट पर मजाक अनुष्का को नहीं लगा अच्छा, सलमान को किया इग्नोर!
अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब सलमान खान ने मजाक ही मजाक में अनुष्का शर्मा के बॉयफ्रैंड और क्रिकेटर विराट कोहली को ''टू मैट्रोसेक्सवल'' बोल दिया था। सलमान खान ने अपने चुटीले अंदाज में कहा था कि, 'मैं विराट कोहली जितना मैट्रोसेक्सवल नहीं हूं। विराट कोहली तो चिकना छोरा है। मैं उसके सामने कुछ भी नहीं।'

बहरहाल, विराट को लेकर ऐसा जोक अनुष्का शर्मा को पसंद नहीं आया। सलमान के इस बयान के बाद उम्मीद की जा रही थी कि अनुष्का कोई प्रतिक्रिया देंगी। लेकिन वो शांत रहीं। लेकिन दिल में गुबार हो तो कभी न कभी निकल ही आता है। अनुष्का ने भी सलमान से संबंधित सवालों को ऐसे नजरअंदाज किया, जैसे वो सलमान को जानती ही नहीं।
पढ़ें- Opps! सलमान ने विराट को ये क्या कह डाला
अनुष्का शर्मा अपने ठंडे दिमाग और सुलझी हुई व्यक्तित्व की वजह से लोकप्रिय हैं। उनकी ओर से शायद ही कभी किसी के लिए कड़े शब्द या आपत्तिजनक टिप्पणी कही गई है। लेकिन विराट को लेकर सलमान के जोक को अनुष्का नजरअंदाज नहीं सकीं। अनुष्का फिलहाल अपनी फिल्म एनएच 10 के प्रमोशन में जुटीं हुईं हैं। इस फिल्म के जरीए अनुष्का निर्माण के क्षेत्र में उतर रही हैं, लिहाजा इससे अनुष्का को काफी उम्मीदें हैं।
अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत शाहरूख खान के साथ की थी। शाहरूख के साथ उन्होंने दो हिट फिल्में दी हैं, रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान। वहीं, पिछले साल मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ भी अनुष्का ने सुपरहिट फिल्म पीके की। लिहाजा, अब अनुष्का के फैंस उन्हें सलमान के साथ भी देखने को उत्सुक हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान जब अनुष्का से इस बाबत पूछा गया, कि क्या वे सलमान के साथ फिल्में कर रही हैं? तो अनुष्का ने इस सवाल को सिरे से नजरअंदाज कर दिया। बल्कि अनुष्का ने जवाब को घुमाते हुए कहा कि, इस साल मेरी तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं, एनएच 10, बॉम्बे वेलवेट और दिल धड़कने दो। इसके बाद मैं रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ करण जौहर की फिल्म कर रही हूं।
बहरहाल, अनुष्का की बातों से लगता है अभी उनके पास फिल्मों की लाइन लगी है। इसीलिए अभी उन्हें दबंग खान के साथ काम करने की कोई जल्दी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications













