सलमान खान के बाद.. अब शाहरुख खान भी करेंगे वही काम.. धमाकेदार PROFIT
हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान की फिल्म रेस 3 को खुद सलमान खान की कंपनी SKF ही डिस्ट्रिब्यूट कर रही है। जबकि कई बड़ी कंपनियों ने निर्माता को अप्रोच किया था। खैर, ताजा खबरों की मानें तो अब शाहरुख ने भी सलमान के कदमों पर ही चलने की ठानी है। शाहरुख की अगली फिल्म ज़ीरो का वितरण उन्हीं की कंपनी रेड चिलीज करेगी। बता दें, इस फिल्म को शाहरुख ही प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।
'रेस 3' पर सलमान खान का तगड़ा दांव.. 300 करोड़..
फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो, 'जीरो के साथ रेड चिलीज इंटरटेनमेंट अब इंडस्ट्री में बतौर फुल टाइम डिस्ट्रिब्यूटर्स (वितरक) एंट्री कर रही है। हालांकि रोहित शेट्टी की दिलवाले के लिए कंपनी ने वितरण का भार लिया था.. लेकिन वह बतौर को- डिस्ट्रिब्यूटर था। लेकिन जीरो के बाद अब रेड चिलीज की हर फिल्म का वितरण खुद कंपनी ही करेगी।'

शाहरुख खान रेड चिलीज को सभी क्षेत्रों में फैलाना चाहते हैं और टॉप पर ले जाना चाहते हैं। चाहे वह वीएफएक्स हो, प्रोडक्शन हो या डिस्ट्रिब्यूशन। इस बैनर तले कई स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, जिसमें शाहरुख लीड रोल नहीं कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











