पहले सलमान अब अरशद वारसी ने संजू को लेकर दिया बड़ा बयान, जानकर चौक जाएंगे आप
अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक संजू इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और इसका रोल निभाने वाले रणबीर कपूर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में छाए हुए है। जब से रणबीर कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तब से उनके अभिनय को लेकर कई तरह की राय बॉलीवुड के सितारों के द्वारा दी जा रही है। हाल ही में सलमान खान ने संजू लेकर कहा था कि संजय दत्त को उसका ज्यादा एज वाला सीन खुद करना चाहिए था।
इसी को लेकर अब सर्किट यानि अरशद वारसी का बयान आया है कि संजय दत्त से अच्छा कोई नहीं है। आपको बता दें कि एक इवेंट के दौरान जब इस बात को सीधे अरशद वारसी से पूछा गया कि संजू के लिए आपकी राय क्या है तो अरशद ने कहा कि इस फिल्म में रणबीर ने काफी अच्छा अभिनय किया है और वो अच्छे कलाकार भी है।

इस बात उनसे कहा गया कि सलमान ने इस फिल्म के लिए रणबीर को सही नही बताया है तो अचानक अरशद ने कहा कि संजय दत्त तो संजय दत्त है और अगर कोई चाहे भी तो वैसा नहीं बन सकता है।
आपको उनकी नकल उतारनी है तो तो उतारो पर उनके जैसा कोई इस बॉलीवुड में नही बन सकता है। आप उनके चलने का स्टाइल कॉपी कर सकते हो और बोलने का स्टाइल कॉपी कर सकते हो पर आप संजय दत्त को रिप्लेस नही कर सकते हो।
आपको बता दें कि सलमान खान के कमेंट के बाद बॉलीवुड के गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा शुरु हो चुकी है कि रणबीर ने अच्छी तरह से किरदार निभाया है कि नहीं।
बता दें कि सलमान और अरशद के बाद ये लाजमी है कि अभी और भी बयान आ सकते है और ये कितने पॉजिटिव और निगेटिव होंगे ये तो समय ही बताएगा।
फिलहाल हम आपको बता दें कि संजू का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोग इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। लोग अपने पसंदीदा स्टार संजय दत्त की जिंदगी के बारे में जानना चाहते है।
आपको बता दें कि इस फिल्म की दो गाने भी रिलीज हुए है जिनका प्यार दर्शको को काफी ज्यादा मिल रहा है। फिलहाल इस फिल्म का इंतजार लोग कर रहे है।
फिल्म को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है और फिल्म इसी महीने 29 जून को रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म काफी ज्यादा बेहतर तरीके से फिल्माई गई है। संजय दत्त की जीवन के हर राज को उजागर करेगी।


Click it and Unblock the Notifications
