सलमान - कैटरीना के बाद रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रोमांटिक गाना
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, करण जौहर की अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और अब खबर है कि फिल्म का अगला शेड्यूल मॉस्को में होने जा रहा है जहां रणवीर और आलिया एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करेंगे। इस गाने को कोरियोग्राफ करेंगे रेमो डीसूज़ा।
रेमो डीसूज़ा, आलिया को उनकी पहली ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में कोरियोग्राफ कर चुके हैं। ये रोमांटिक गाना फिल्म की खास हाईलाईट होगा। रणवीर और आलिया इससे पहले गली बॉय में साथ दिखाई दे चुके हैं। लेकिन उनका फिल्मी रोमांस अब करण जौहर की फिल्म में दिखेगा।

दिलचस्प है कि रणवीर - आलिया पहला जोड़ा नहीं होगा जो मॉस्को में रोमांटिक गाना शूट करेगा। इससे पहले, सलमान खान और कैटरीना कैफ भी टाईगर 3 के लिए एक शानदार रोमांटिक गाना शूट कर चुके हैं जिसका बजट काफी ज़्यादा बताया जा रहा है। बात करें करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की तो इस फिल्म में रणवीर और आलिया का साथ एक शानदार स्टारकास्ट दे रही है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट एक बंगाली लड़की बनी हैं तो रणवीर सिंह दिल्ली का मुंडा। फिल्म में इनका साथ देंगे धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन।


Click it and Unblock the Notifications