अक्षय पर भी सल्लू का हैंगओवर..'एंटरटेनमेंट' में गाया गाना

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार और मिस्टर दबंग सलमान खान के बीच अच्छी खासी दोस्ती है। अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। इसलिए दोनों पर एक-दूसरे का इफेक्ट भी नजर आता है।

अक्षय पर भी सल्लू का हैंगओवर..'एंटरटेनमेंट' में गाया गाना

सलमान खान की हालिया रिलीज मूवी किक में उन्होंने हैंगओवर गाना गाकर लोगों के दिल में अपनी जगह को और भी पक्का कर लिया है इसलिए उनके दोस्त अक्षय मियां इस हूनर से कैसे दूर रहते। उन्होंने भी अपनी आने वाली फिल्म 'एंटरटेनमेंट' में एक गाने को अपनी आवाज दे दी। अक्षय ने खुद गाने की मेकिंग को ट्विटर पर यूट्यूब लिंक के जरिये साझा किया है।

लिंक के साथ उन्होंने ट्वीट किया, 'एंटरटेनमेंट के नए गाने का मजा लीजिए। फिल्म 'एंटरटेनमेंट' का निर्देशन फरहाद-साजिद कर रहे हैं, जिन्होंने 'हाउसफुल 2' बनाई थी और फिल्म 'बॉस' की पटकथा और डायलॉग लिखे थे।

यहां आपको एक खास बताते चलें कि बॉलीवुड 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'इट्स एंटरटेंमेंट' का निर्देशन निर्देशक जोड़ी फरहाद-साजिद ने उन्हें 'सेठजी' कहते हैं। फरहाद-साजिद और अक्षय एक-दूसरे को अर्से से जानते हैं।

फरहाद-साजिद को करीब से जानने वाले कहते हैं कि यह सच है कि अक्षय सर फरहाद और साजिद भाई को सेठजी कहते हैं और इस प्रेमपूर्ण शिष्टाचार के बदले, वे दोनों भी सिर्फ अक्षय सर को सेठजी पुकारते हैं। यह बहुत अच्छा और साथ ही थोड़ा अलग भी लगता है।" आठ अगस्त को रीलिज होने वाली इस फिल्म में तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/oUhFK_10BiA?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X