450 करोड़ की 'आदिपुरुष' के लिए प्रभास ने ली इतनी मोटी करोड़ों की फीस, तोड़ दिया रिकॉर्ड !

हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और अधिक फीस लेने वाले स्टार के तौर पर प्रभास का नाम सामने आता है। बाहुबली के बाद प्रभास ने साउथ के साथ हिंदी सिनेमा में भी अपना कद बढ़ा लिया है। यही बात है कि बैक टू बैक प्रभास का नाम कई बड़ी फिल्मों से जुड़ा हुआ है।

तेलुगू सुपरस्टार से बॅालीवुड स्टार के बीच खुद को प्रभास ने इस तरह खड़ा किया है कि वह सबसे अधिक फीस लेने वाले हीरो बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आदिपुरुष के लिए प्रभास ने सबसे अधिक और मोटी फीस ली है। जिसे सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे। यहां तक आदिपुरुष में करोड़ों की फीस लेकर प्रभास ने सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार के साथ कई बिग हिंदी सिनेमा स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है।

Prabhas, Adipurush

बॅालीवुड हंगामा ने एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार आदिपुरुष के साथ अपनी एक और आगामी फिल्म स्पिरिट के लिए 150 करोड़ की तगड़ी फीस ली है।

सलमान और अक्षय के बाद प्रभास हाई फीस सुपरस्टार

सलमान और अक्षय के बाद प्रभास हाई फीस सुपरस्टार

इस रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सलमान खान और अक्षय कुमार के बाद प्रभास ही ऐसे बिग सुपरस्टार हैं जो कि इतनी अधिक फीस लेने वाले तीसरे एक्टर बन गए हैं। इससे पहले सलमान खान ने टाइगर जिंदा है और सुल्तान के लिए 100 करोड़ से अधिक की फीस ली थी। हाल ही में अक्षय कुमार की बेल बॉटम रिलीज हुई। रिपोर्ट के अनुसार बेल बॉटम के लिए अक्षय कुमार ने 100 करोड़ की फीस ली।

प्रभास के पास 4 हाई बजट फिल्में

प्रभास के पास 4 हाई बजट फिल्में

दूसरी तरफ प्रभास की आगामी फिल्मों की लिस्ट देखी जाए तो बाकी के स्टार्स के मुकाबले प्रभास के खाते में कई बहुप्रतीक्षित फिल्में हैं जिसकी रिलीज से पहले करोड़ों की फीस प्रभास ने अपनी झोली में डाल ली है। कुल मिलाकर प्रभास के पास 4 हाई बजट फिल्में हैं। बाॅक्स आफिस पर प्रभास पर 500 करोड़ से अधिक का दांव लगा हुआ है।

आदिपुरुष में प्रभास इतने करोड़

आदिपुरुष में प्रभास इतने करोड़

रामायण पर बनने वाली आदिपुरुष में प्रभास राम की भूमिका निभा रहे हैं। आदिपुरुष का बजट 450 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। इसके बाद प्रभास की फिल्म सालार की बारी आती है। सालार में प्रभास का लुक पहले से ही चर्चा में है। सालार के एक्शन और बाकी मेकिंग पर 300 करोड़ से अधिक खर्च किए जा रहे हैं।

बैक टू बैक प्रभास की हाई बजट फिल्में

बैक टू बैक प्रभास की हाई बजट फिल्में

रोमांटिक लव स्टोरी राधे श्याम का भी बजट 150 करोड़ के करीब का बताया जा रहा है। आदिपुरुषके बाद प्रभास के करियर की सबसे बड़ी फिल्म प्रभास 21 भी है। बताया जा रहा है कि प्रभास के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण होंगी। प्रभास 21 का बजट 250 करोड़ के करीब का बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X