सानिया मिर्जा बायोपिक: टेनिस सनसनी की जिंदगी पर बनेगी फिल्म, इस निर्देशक ने खरीदे राइट्स
इस समय बायोपिक का सीजन चल रहा है और एक के बाद दिग्गजों की बायोपिक सामने आ रही है। स्पोर्ट्स पर्सन पर कई फिल्में इस समय चर्चा में चल रही है जिसमें सूरमा अभी रिलीज हुई है। इसके अलावा सायना नेहवाल की फिल्म आ रही है जिसमें श्रद्धा कपूर उनका किरदार निभाएंगी और अभिनव बिन्द्रा के रोल में हर्षवर्धन कपूर नजर आने वाले है। बता दें कि अब खबर है कि टेनिस सनसनी के नाम से मशहूर सानिया मिर्जा की जिंदगी पर भी फिल्म बनने जा रही है।
जी हां खबर है कि निर्देशक रॉनी स्क्रूवाला इस फिल्म को बनाने जा रहे है और उन्होने सानिया की जिंदगी के ऊपर बन रही फिल्म के लिए सारे राइट्स खरीद लिए है।

सानिया मिर्जा की बात करें तो उन्होने भारत का नाम टेनिस की दुनिया में काफी ज्यादा रोशन किया है। वो डबल्स चैंपियन भी रही है। बता दें कि एक अनोखा रिकॉर्ड उनकी लाइफ में बना है और वो ये है कि सानिया मिर्जा ने 6 बार ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है।
इसके अलावा भी कई तरह के खिताब उनके नाम दर्ज है। बता दें कि उनको पद्मश्री, पद्म भूषण, राजीव गांधी खेल रत्न, और अर्जुन अवॉर्ड जैसे सम्मानित खिताबों से भी नवाजा जा चुका है।
सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की। इस बात को लेकर शुरु में वो काफी ज्यादा ट्रोल हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











