#25Years: एक पबार फिर होगा कमबैक....पर एक धमाकेदार ट्विस्ट के साथ
शक्ति कपूर रक्तधार नाम की फिल्म में एक हिजड़ा के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर ने बताया कि ये सदाशिव अमरापुरकर के किरदार महारानी का बिल्कुल उलटा होगा।
फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि फिल्म से हिजड़ों को लेकर एक नई धारणा बनेगी। उन्होंने सदाशिव अमरापुरकर का उदाहरण देते हुए कहा कि सड़क के महारानी के किरदार के बाद, लोग हिजड़ों से डरने लगे।

25 साल हो गए लेकिन आज भी बॉलीवुड में हिजड़ों का इस्तेमाल डराने के लिए ही होता है। ऐसे में हमारी कोशिश है कि रक्तधार से हिजड़ों को लेकर लोगों की धारणा बदले।
गौरतलब है कि बॉलीवुड ने भी ऐसे किरदारों के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया है और ये एक्सपेरिमेंट कभी भी फूहड़ नहीं लगे। इन किरदारों में जान थीं, तो इन्हें निभाने वाले कलाकारों ने इसे बेहतरीन ढंग से निभाया।


Click it and Unblock the Notifications











