400 करोड़ के मेगा बजट के साथ अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस पर तूफान,फैंस के लिए बड़ी डिटेल

अजय देवगन की आगामी फिल्मों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। अजय देवगन की ईद में रनवे 34 रिलीज हो रही है। इसी के साथ बीते कई महीने से चर्चा में चल रहे उनके 400 करोड़ के बजट की फिल्म एक बार फिर से खबरों में छा गई है। स्पेशल इफेक्ट्स के साथ इस फिल्म को तैयार किया जाएगा।

यह एक हाई बजट फिल्म होने के साथ यह अजय देवगन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भी होगा। मीडिया रिपोर्ट अनुसार यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी। वीएफएक्स पर करोड़ों खर्च किए जायेंगे। इसका काम भी अजय देवगन की कंपनी एनवाई वीएफएक्स देखेगी।

Ajay Devgn

बताया जा रहा है कि इस पर प्लानिंग का काम शुरू हो गया है। इन दिनों ऐतिहासिक कहानियों का दौर है। ऐसे में 400 करोड़ के बजट के साथ पौराणिक माइथोलॉजिकल गाथा को पर्दे पर दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि अजय देवगन ने 2 साल पहले ही इस फिल्म को लेकर कहानी फाइनल कर ली थी।

अजय देवगन की आगामी फिल्में

अजय देवगन की आगामी फिल्में

इसकी स्क्रिप्ट पर भी काम पूरा हो चुका है। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में एक मजबूत कास्टिंग दिखाई देगी। इस पर भी काम इस साल के मध्य तक फाइनल कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि अजय देवगन की आने वाली फिल्मों में बैक टू बैक कई फिल्में शामिल हैं।

रेड 2 और कथी

रेड 2 और कथी

रेड 2 और कैथी के साथ भी अजय देवगन का नाम जुड़ा हुआ है। रेड फिल्म की सफलता के बाद रेड 2 की कहानी भी फाइनल हो गई है। राजकुमार गुप्ता इसका निर्देशन करेंगे जो कि 2 साल में रिलीज हो सकती है।

गोलमाल 5 और सिंघम सीरीज की अगली फिल्म

गोलमाल 5 और सिंघम सीरीज की अगली फिल्म

गोलमाल 5 और सिंघम सीरीज की अगली फिल्म भी अजय देवगन के बहुप्रतिक्षितफिल्मों में शामिल है। हालांकि बीते 5 से 6 साल में अजय देवगन की फिल्मों की कमाई शानदार रही है। अजय देवगन की तानाजी सबसे बड़ी हिट रही।

बॉक्स ऑफिस अजय देवगन

बॉक्स ऑफिस अजय देवगन

तानाजी ने 292 करोड़ के करीब की कमाई की। दे दे प्यार दे साल 2019 में रिलीज हुई। रोमांटिक कॉमेडी फ्लेवर के साथ इस फिल्म ने 100 करोड़ के करीब की कमाई की।अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म टोटल धमाल भी साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 150 करोड़ के करीब का बिजनेस किया। रेड फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई इसका बिजनेस भी 100 करोड़ के करीब का रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X