पेन मूवीज ने मलयालम फैंटेसी ड्रामा ओडियान के खरीदे राइट्स!

RRR की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद भारत की नंबर 1 कंटेंट लाइब्रेरी पेन मूवीज ने मलयालम फैंटेसी ड्रामा ओडियान के राइट्स हासिल कर लिए है। इस फिल्म में मोहनलाल, प्रकाश राज और मंजू वारियर ने काम किया है। वहीं फिल्म का निर्देशन वी.ए. श्रीकुमार का हैं । यह मल्टी स्टारर फिल्म 14 दिसंबर 2018 को रिलीज़ हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता हासिल की थी और YouTube पर इसकी रीसेन्ट स्ट्रीमिंग के पांच दिनों के भीतर इसे 6 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। इस तरह से यह प्लेटफॉर्म पर सबसे तेजी से देखी जाने वाली मलयालम फिल्मों में से एक बन गई।

श्रीकुमार निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक बदनाम आकार बदलने वाले माणिक्यन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 15 साल के वनवास के बाद अपने गांव लौटता है। इसके आने के बाद गांव के लोगों को, खासकर के रवुन्नी नायर को बहुत बेचैनी होती है, जो उससे व्यक्तिगत रूप से द्वेष रखते हैं। ऐसे में अब जो देखा जाना बाकी है वह है मोहनलाल-स्टारर की पुनर्कल्पना के लिए बैनर की प्रोडक्शन वैल्यू।

Mohanlal, मोहनलाल

इस पर फिल्ममेकर वी ए श्रीकुमार का कहना हैं, "ओडियान एक निर्देशक के रूप में मेरे करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है। मैं इस बात से उत्साहित हूं कि पेन मूवीज ने फिल्म के अधिकार हासिल कर लिए हैं,

जिसने सिनेमाघरों और सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के साथ तालमेल बिठाया है। मुझे विश्वास है कि बैनर फिल्म के पैमाने के साथ पूरा न्याय करेगा और इसे इस तरह प्रस्तुत करेगा जो इसके रचनात्मक प्रयास के साथ एलाईन हो। "

बता दें ओडियान में इंडस्ट्री के शानदार एक्टर्स का दमदार अभिनय देखा गया है तो ऐसे में यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है कि फिल्म के अपकमिंग अडैप्शन में किस एक्टर को लिया जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: mohanlal मोहनलाल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X