ऋषि कपूर से रणबीर की तुलना पर भड़क गए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- क्योंकि बाप-बाप होता है !
ऋषि कपूर के निधन के छह दिन बाद भी उनकी चर्चा बनी हुई है। फैंस से लेकर स्टार्स और कपूर परिवार के करीब लोग ऋषि से जुड़ी हुई अपनी यादें साझा कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन और राकेश रोशन के बाद अब इस फेहरिस्त में अगला नाम शत्रुघ्न सिन्हा का जुड़ गया है।
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा और ऋषि कपूर ने साथ में नसीब, खुदगर्ज,रणभूमि जैसी कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि एक इंटरव्यू में अपनी बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ तौर पर कह दिया है कि ऋषि कपूर की एक बड़ी विरासत है।

इसे आगे लेकर जाना उनके बेटे रणबीर कपूर के लिए काफी मुश्किल रहने वाला है। उन्होंने ये भी कह दिया है कि दोनों की तुलना किसी भी कीमत पर नहीं हो सकती है। इस पर जो उन्होंने रिएक्शन दिया है वो वायरल हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications