रिहाना के बाद इस हॉलीवुड स्टार पर बरसेंगे नोट? अनंत- राधिका की शादी पर क्रूज में होगी परफॉर्मेंस!

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर धूम है। इस साल ये भारत का सबसे बड़ा इवेंट और सबसे मंहगी शादी के रूप में सामने आई है। कुछ दिनों पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी तीन दिन की प्री-वेडिंग समारोह की मेजबानी की थी।
इस दौरान कई बड़े चेहरे वहां परफॉर्म करते नजर आए थे। अब कुछ दिनों से खबर है कि एक और प्री-वेडिंग पार्टी होने वाली है जिसके लिए एक क्रूज़ बुक किया गया है। खबरें हैं कि क्रूज़ पार्टी 29 मई को शुरू होक 1 जून तक इटली से दक्षिण फ्रांस तक चलेगी।
इस दौरान खबर आ रही है कि रिहाना के बाद एक बार फिर से करोड़ों रुपए एक आर्टिस्ट को पर न्यौछावर करने के लिए अंबानी परिवार तैयार है। पहली प्री-वेडिंग में पॉप-सनसनी रिहाना को गुजरात के जामनगर में अनंत-राधिका के पहले प्री-वेडिंग समारोह में देखा गया था।
अपने बच्चे के जन्म के बाद रिहाना का यह पहला शो था। इसके बाद रिहाना को मिले पैसों को लेकर चर्चा हुई थी और लोगों ने काफी बातें की थी।
कैटी पैरी करेंगी परफॉर्म
अब दूसरी प्री-वेडिंग को लेकर चर्चा है कि इस दौरान गायिका कैटी पेरी को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया है। हालाकि ये पता नहीं चल पाया है कि वो कितने पैसे लेकर आईं हैं लेकिन इतना तय है कि फिर से कई करोड़ अंबानी परिवार ने दिए हैं। खबरों की मानें तो कैटी पेरी क्रूज़ पर एक भव्य बहाना बॉल-थीम वाले कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगी। द सन यूके ने यह भी बताया कि कैटी पेरी शुक्रवार रात जोड़े की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी में परफॉर्म करने के लिए 'लाखों रुपये' जुटा रही हैं। देखने वाली बात होगी कि इसका वीडियो कब सामने आता है।
सबसे मंहगी शादी
हाल ही में अनंत राधिका की शादी का कार्ड सामने आया था। कहा जा रहा है कि ये भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे मंहगी शादी होने वाली है। हालांकि इसमें पूरा खर्च कितना हुआ है इसका खुलासा शादी हो जाने के बाद ही होगा।


Click it and Unblock the Notifications