कोरोना से ठीक होने के बाद मनीष पॅाल ने बदला अपना लुक, फैंस के लिए शेयर किया मस्ती भरा VIDEO
गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर और स्टेज पर कमाल की एंकरिंग से धमाल करनेवाले एक्टर मनीष पॉल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आये दिन अलग -अलग लुक के वीडियो ,पल-पल की खबर अपने चाहनेवालो को मनीष देना नही भूलते ।हाल ही में अपने लुक को लेकर मनीष ने शेयर किया हैं।
एक खास वीडियो जिसे देख मनीष के फैंस चौकनेवाले हैं कि क्या ये किसी फिल्म की तैयारी तो नही। अपने बालों के साथ मनीष की ये तैयारी, क्या आनेवाले दिनों में किसी खास रोल का अंदेशा तो नही। वीडियो में भी हरफनमौला मनीष की शरारत नजर आयी। वीडियो को शेयर कर मनीष लिखते हैं कि " मैं अकेला नही जो अपने बालों के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करता हु पर ये आदमी हाथों में कैची लिए जादू करता हैं @aalimhakim मेरा भाई ।"

मनीष पॅाल ब्लू हाईलाइट इफ़ेक्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दे कि धर्मा प्रोडक्शन की आनेवाली फिल्म जुग जग जियो में मनीष ने पंजाबी मुंडा के किरदार के लिए वजन भी बढ़ाया और फिल्म को लेकर काफी मेहनत भी कर रहे हैं। फ़िल्म में मनीष के साथ वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर भी हैं।
आपको बता दे कि इसी फिल्म की शूटिंग से मुंबई आने के बाद मनीष कोरोना की चपेट में आ गए थे। पर अब उन्होंने अपने आप को एकदम ठीक कर लिया हैं । हाल ही में मनीष की शार्ट फ़िल्म 'हिचकी' को अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर कर उन्हें ढेरो सारी शुभकामनाये दी थी।वैसे मनीष ने अपने अदाकारी से बॉलीवुड सितारों के दिल में जगह बना ली हैं,और अब फिल्मो में उनकी मौजूदगी, मनीष के बुलंद सितारों का प्रमाण दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











