..................... कम नहीं हुआ DDLJ का क्रेज, दोबारा रिलीज होकर शुरुआती दो दिनों में कर ली ताबड़तोड़ कमाई| after re-release of ddlj, it earned huge money in the first two days| - Hindi Filmibeat

कम नहीं हुआ DDLJ का क्रेज, दोबारा रिलीज होकर शुरुआती दो दिनों में कर ली ताबड़तोड़ कमाई

DDLJ

यशराज बैनर तले बनी तमाम फिल्मों में सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का नाम आता है। शाहरुख खान और काजोल स्टारर इस आइकॉनिक फिल्म से ही शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस का खिताब मिला। 1995 में रिलीज हुई फिल्म डीडीएलजे से शाहरुख खान और काजोल ने लाखों लोगों को राज और सिमरन का दीवाना बना दिया था। फिल्म में राज और उसके पॉप्स (अनुपम खेर) के बीच की बॉन्डिंग भी अलग ही लेवल की नजर आयी थी। इस फिल्म में एक तरफ सख्त मिजाज लेकिन अपनी बेटी से बेहद प्यार करने वाले अमरिश पुरी थे तो वहीं अनुपम खेर भी थे जो अपने बेटे का दोस्त हैं। फिल्म रिलीज होने के 28 सालों बाद भी लोगों में राज-सिमरन की जोड़ी का क्रेज बना हुआ है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस वैलेंटाइन वीक इस फिल्म को फिर से रिलीज करने का फैसला लिया गया।

महज 2 दिनों में की लाखों की कमाई :

लोगों में इस फिल्म के क्रेज को देखते हुए 28 सालों बाद एक बार फिर से इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने का फैसला लिया गया। इस फिल्म को मल्टीप्लेक्स में फिर से रिलीज किया गया। बड़े पर्दे पर डीडीएलजे को देखने के लिए लोगों में उत्साह ही अलग स्तर पर पहुंच गया और दोबारा रिलीज होने के शुरुआती 2 दिनों में ही इस फिल्म ने लाखों रुपयों की कमाई कर ली। 10 फरवरी 2023 को सिनेमा घरों में शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को दोबारा रिलीज किया गया। पहले दिन इस फिल्म ने 2.50 लाख रुपयों का बिजनेस किया। बताया जाता है कि दूसरे दिन इस फिल्म ने एक झटके में ही बड़ा मुनाफा किया और 10 लाख रुपयों का बिजनेस कर डाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे दिन भी इस फिल्म ने करीब 10 लाख रुपयों का ही बिजनेस किया है।

वैलेंटाइन डे पर होगी मोटी कमाई :

अगर ट्रेंड की बात की जाए तो लोगों में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से जुड़ी यादें आज भी ताजा हैं। इसी वजह से जब यह फिल्म फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तो फैंस ने फिल्म को देखने का मौका नहीं छोड़ा। माना जा रहा है कि वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को यह फिल्म 20 लाख रुपयों तक का बिजनेस कर सकती है। कुल मिलाकर वैलेंटाइन वीक में यह फिल्म करीब 60 लाख रुपये का बिजनेस कर लेगी। लिमिटेड सिनेमा हॉल में रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म एक बार फिर से अपना जादू चलाने में कामयाब रही।

Read more about: shahrukh khan kajol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X