रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के बाद, कार्तिक आर्यन क्रिकेट फिल्म में आएंगे नज़र? देंखे वीडियो
स्पोर्ट्स फिल्में भारत में सबसे पसंदीदा शैलियों में से एक हैं और '83' व 'जर्सी' जैसी फिल्में जल्द ही रिलीज होने के लिए तैयार हैं। वहीं अब ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि जल्द ही एक अन्य ऐसी फिल्म की घोषणा हो सकती है। रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के बाद कार्तिक आर्यन की भी क्रिकेट फिल्म आ सकती है।
कार्तिक ने हाल ही में दिल्ली में शहजादा का लंबा व चुनौतीपूर्ण शेड्यूल पूरा कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर क्रिकेट जर्सी पहने हुए खुद का एक वीडियो साझा किया है जहां वो पिच पर बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "Coming soon 🏏..

इस वीडियो ने उनके प्रशंसकों को सरप्राइज कर दिया है और अब फैंस यह अनुमान लगा रहे है कि क्या अभिनेता जल्द कोई क्रिकेट फिल्म करने जा रहे है।
बहरहाल, वर्कफ्रंट पर, कार्तिक के पास फिलहाल फिल्मों की लाइन लगी है। 'शहजादा', 'फ्रेडी', 'भूल भुलैया 2', 'कैप्टन इंडिया' और साजिद नाडियाडवाला की अनटाइटलड फिल्म जैसी बिग टिकट फिल्में शामिल हैं।

भूल भुलैया 2
अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तबू दिखेंगे। फिल्म 25 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लॉकडाउन की वजह से कई बार फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है।

फ्रेडी
एकता कपूर की फ्रेडी में कार्तिक आर्यन और अलाया एफ की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह एक रोमांटिक थ्रिलर है जो ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर है।

शहज़ादा
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन के साथ परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। एक्शन से भरपूर, म्यूजिकल, पारिवारिक फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन किया है रोहित धवन ने।

कैप्टन इंडिया
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला व हरमन बावेजा द्वारा निर्मित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में कार्तिक आर्यन होंगे। फिल्म की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में कार्तिक एक ऐसे पायलट की भूमिका निभाएंगे जिसने जबरदस्त बहादुरी और साहस दिखाया था। कहानी युद्धग्रस्त देश से भारत के सबसे बड़े और सबसे सफल बचाव मिशन से प्रेरित है।

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म
निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपनी आगामी म्यूजिकल लव स्टोरी 'सत्यनारायण की कथा' की घोषणा की है। फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि बाद में किसी विवाद से बचने के लिए फिल्म का नाम बदल दिया गया है। जिसकी अभी घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications