रणबीर के घरवालों से मिल रही हैं कैटरीना..मम्मी, पापा के बाद अब बहन!

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का रिश्ता अब किसे से छिपा नहीं है। यही कारण है कि दोनों खुलकर एक दूसरे के परिवार से भी मिल रहे हैं। जहां रणबीर ने न्यू ईयर कैट की फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं, कैटरीना भी कपूर परिवार को इंप्रेस करने में लगी हुईं हैं।

katrina kaif

रणबीर- कैटरीना के रिश्ते को देखते हुए लगता है कि इस साल या ज्यादा से ज्यादा अगले साल तक उनके फैंस को बैंड बाजा बारात सुनने को मिल ही जाएगा। हाल की बात करें तो, कैटरीना अपनी फिल्म 'फितूर' की शूटिंग कर के जैसे ही मुंबई पहुंची, उन्होंने अगली फ्लाइट नई दिल्ली की ली और वैलेंटाइन मनाने पहुंच गईं रणबीर के पास। रणबीर इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा की शूटिंग में व्यस्त हैं। आपको बता दें, इस फिल्म में रणबीर के साथ दीपिका पादुकोण हैं।

पढ़ें- रणबीर- ऐश्वर्या की 17 साल पुरानी दोस्ती

बहरहाल, कैटरीना ने वहां रणबीर के साथ समय गुजारा और फिर खबरों के अनुसार रणबीर की बहन रिधिमा कपूर से मिलने चली गईं। रिधिमा की शादी दिल्ली के एक बिजनेसमैन से हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कैटरीना आजकल जोर शोर से कपूर खानदान के साथ अपना कंफर्ट लेवल बढ़ाने में जुटी हुई हैं। आपको बता दें, कुछ समय पहले जब ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ गयी थी, तो भी कैट उनसे मिलने गईं थी। और उसके बाद कैट रणबीर की मां नीतू कपूर को बाहर डिनर पर भी लें गई थीं। लिहाजा, धीरे धीरे स्थिति बदलती दिख रही है। जो कपूर फैमिली पहले कैट को पसंद नहीं करता था, अब कैट उनकी फेवरिट होती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X