रणबीर कपूर के बाद अब आलिया ने रणवीर सिंह संग लिए फेरे! फैंस बोले- ये तो दीपिका के पीछे ही पड़ गई

Ranveer Singh, Alia Bhatt, Ranbir Kapoor

Ranveer Singh Alia Bhatt Wedding: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर छाए हुए हैं। जहां दोनों स्टार्स की प्रमोशनल इवेंट से जबरदस्त तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तो वहीं फिल्म से भी दोनों के बीच के सीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली है और दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है। फिल्म में दोनों के बीच शादी का सीन शूट किया गया था जिसके तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही आलिया भट्ट को लेकर फैंस काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

दरअसल, रणबीर कपूर के साथ रियल लाइफ में शादी के बाद अब फिल्म में आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह के साथ फेरे लिए हैं। रणबीर कपूर जहां दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रहे तो वहीं रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के पति हैं। ऐसे में फैंस का आलिया भट्ट के मजे लेते हुए कह रहे हैं कि ये तो दीपिका के पीछे ही पड़ गई।

'रॉकी और रानी' के रूप में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अभिनय और उनकी शानदार केमिस्ट्री को दर्शकों से अपार प्यार मिला है। उन्होंने एक विवाह सीक्वेंस भी शूट किया था, जो फिल्म के आखिरी गाने 'कुदमयी' में देखने को मिला है। अब करण जौहर ने खुलासा किया है कि यह सीन आलिया की असल शादी के कुछ दिनों बाद ही शूट किया गया था।

गौरतलब है कि तीन अगस्त को मुंबई में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जहां फिल्म के डायरेक्टर के साथ फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। करण ने फिल्म का नया गाना 'कुदमयी' लॉन्च किया है, जो असल में रणवीर और आलिया के किरदारों की शादी का सीक्वेंस है, जिसे जैसलमेर में शूट किया गया है।

हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में करण जौहर ने खुलासा किया कि फिल्म में शादी समारोह रणबीर कपूर के साथ आलिया की असल जिंदगी में हुई शादी के कुछ दिनों बाद शूट किया गया था। करण ने बताया कि यह रील शादी पिछले साल अप्रैल में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ आलिया की रियल लाइफ शादी के चार दिन बाद शूट की गई थी। उन्होंने कहा कि आलिया ने एक ही सप्ताह में दो बार शादी की थी। करण ने कहा कि उन्होंने फिल्म में आलिया की असली शादी की मेहंदी को भी सिर्फ काला करके इस्तेमाल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X