Ram Setu के बाद, महावीर जैन और अभिषेक शर्मा एक बार फिर आ रहे हैं साथ, थ्रिलर फिल्म की तैयारी

बिग बजट फिल्म 'राम सेतु' के अपने सहयोग को अगले स्तर तक ले जाते हुए, निर्माता-निर्देशक की जोड़ी महावीर जैन और अभिषेक शर्मा एक बार फिर एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट के लिए सहयोग करेंगे। हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है, लेकिन यह पता चला है कि अगली अनटाइटल फिल्म एक थ्रिलर है और लेखक प्रियम गांधी मोदी की पुस्तक 'ए नेशन टू प्रोटेक्ट' पर आधारित है।
फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे। वहीं, फिलहाल कलाकारों के नाम को मेकर्स ने सीक्रेट रखा है। 'गुडलक जैरी', 'ऊंचाई' और 'राम सेतु' जैसी फिल्मों का निर्माण करने के बाद, महावीर जैन और अभिषेक शर्मा को एक बार फिर अपनी अगली फिल्म में साथ देखना दिलचस्प होगा।
अभिषेक शर्मा ने 'तेरे बिन लादेन', 'द शौकीन्स', 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण', 'द जोया फैक्टर' और 'सूरज पे मंगल भारी' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं, अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नाडीज़ और नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म राम सेतु, 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बीते दिनों ही फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया गया है।
महावीर जैन अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर अभिनीत आगामी फिल्म 'ऊंचाई' के सह-निर्माता हैं। उनकी आखिरी रिलीज जान्हवी कपूर स्टारर 'गुडलक जेरी' थी।


Click it and Unblock the Notifications