Video पति का नाम सुनकर मीडिया पर भड़कीं शिल्पा शेट्टी- मैं राज कुंद्रा हूं? मैं उसके जैसी लगती हूं?

By Filmibeat Desk

शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार के लिए बीते दो महीने काफी कठिन रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप है। दो महीने से अधिक जेल में रहने के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को हाल ही में जमानत मिली है।

इसके बाद से ही राज कुंद्रा मीडिया के सामने अभी तक नहीं आए हैं। लेकिन शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर लगातार कोई ना कोई प्रेरणा से भरा और कठिन हालातों का सामना करने को लेकर किसी ना किसी किताब का पन्ना शेयर करती रहती हैं। इस बीच अब शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Shilpa Shetty, Raj Kundra

जहां पर पति राज कुंद्रा पर सवाल पूछे जाने पर शिल्पा शेट्टी बुरी तरह भड़क जाती हैं। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है साथ ही लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी किसी इवेंट में खड़े होकर मीडिया से बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं।

शिल्पा शेट्टी भड़कीं

शिल्पा शेट्टी भड़कीं

इस वीडियो में आप देखेंगे कि शिल्पा शेट्टी इंटरव्यू देते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही एख रिपोर्टर ने शिल्पा से उनके पति राज कुंद्रा के बारे में सवाल किया तो एक्ट्रेस बुरी तरह भड़क जाती हैं। शिल्पा रिपोर्टर की बात को बीच में से ही काट देती हैं। इसके बाद शिल्पा अपना जवाब पूरा करते हुए कहती हैं कि मैं राज कुंद्रा हूं? मैं उसके जैसी लगती हूं? नहीं..नहीं..मैं कौन हूं?

शिल्पा शेट्टी ने पूछा मैं कौन हूं?

शिल्पा शेट्टी ने पूछा मैं कौन हूं?

शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि एक सेलिब्रेटी के तौर पर आपको भी शिकायत नहीं करनी चाहिए। ना किसी चीज पर सफाई देनी चाहिए। ये मेरी जिंदगी की फिलॅासफी रही है। शिल्पा के इस तरह के जवाब से ये साफ पता चलता है कि उन्हें सवाल में राज कुंद्रा का नाम सुनकर जरा भी अच्छा नहीं लगा।

शिल्पा शेट्टी की वापसी

शिल्पा शेट्टी की वापसी

वो सिर्फ खुद से जुड़े सवाल का जवाब देना पसंद करेंगी। गौरतलब है कि राज कुंद्रा के जेल में रहने के दौरान शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर टीवी शो में वापसी की। इसके साथ शिल्पा ने वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के साथ घर में हर साल की तरह इस बार भी गणपति स्थापना भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X