OUCH.. शाहरूख खान के बाद अक्षय कुमार भी 'बैन'.. यहां जानें क्यों!
शाहरूख खान की रईस के बाद अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 को भी पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। यहां जानें क्यों।
कुछ ही दिनों पहले शाहरूख खान की 'रईस' खबरों में छाई थी कि फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। इसका कारण बताया गया था कि फिल्म में मुस्लिमों को बुरे लाइमलाइट में दिखाया गया है। बहरहाल, शाहरूख की रईस के बाद अब अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 के लिए भी बुरी खबर है।
[BOX OFFICE: अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 2'.. दो दिनों में 30 करोड़ पार]
काफी हां- ना.. हां- ना के बाद फिल्म जॉली एलएलबी 2 को आखिरकार पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है। फिल्म में कश्मीर से जुड़े मुद्दों को दिखाए जाने की वजह से पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

बता दें, पाकिस्तान में फैंस अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे। लेकिन सेंसर बोर्ड ने निमार्ताओं से फिल्म में कश्मीर जुड़े सीन्स हटाने की मांग की। लेकिन शायद ही निर्माता इसके लिए राजी हों। इसीलिए फिलहाल फिल्म को रिलीज होने से बैन कर दिया गया है।
यहां जानें पूरी बात-


Click it and Unblock the Notifications