टाइगर जिंदा है 2 के लिए हो जाइए तैयार, सलमान- प्रभुदेवा की तगड़ी प्लानिंग, पूरी डिटेल!
दबंग 3 के बाद सलमान खान का इन दिनों सारा फोकस केवल ईद 2020 रिलीज राधे योर मोस्ट वांटेड भाई पर है। सलमान फिलहाल गोवा में 20 दिन की शूटिंग कर रहे हैं। जहां पर फिल्म के लिए एक्शन की शूटिंग की जा रही है।
वहीं इस बीच ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान एक बार फिर से अपनी सुपरहिट फिल्म टाइगर जिंदा है के 2 की तैयारी की प्लानिंग कर रहे हैं। इसे और कोई नहीं बल्कि प्रभुदेवा डायरेक्ट कर सकते हैं।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार दबंग 3, और राधे योर मोस्ट वांटेड भाई के बाद प्रभुदेवा फिर से सलमान खान का निर्देशन करेंगे। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी हुई टाइगर जिंदा है सलमान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। वह इसे 2021 को लेकर योजना बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications