'रेस 3' के फ्लॉप होते ही.. अगली फिल्म की फीस हो गई आधी.. जबरदस्त झटका!
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी सलमान खान की फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी है। फिल्म ने किसी तरह 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, लेकिन सभी जानते हैं यह सिर्फ सलमान खान के स्टारडम का कमाल है। बहरहाल, ताजा खबरों की मानें तो रेस 3 के हाल को देखते हुए रेमो डिसूजा की अगली फिल्म का बजट कम कर दिया गया है।
मुसीबत में फंसी अक्षय कुमार की दो धमाकेदार सीक्वल फिल्में
रेमो ने वरुण धवन और कैटरीना को लेकर अपनी अगली फिल्म प्लान की है। इसका निर्माण टी-सीरीज कर रही है। सूत्रों के अनुसार 'रेस-3' के प्रदर्शन को देखने के बाद टी-सीरीज के लोगों ने रेमो से बातचीत करके कहा कि वह बजट कम करें। साथ ही रेमो की फीस में भी कटौती कर दी गई है।

खबरों के अनुसार, फिल्म का बजट पहले 100 करोड़ से ऊपर रखा गया था और रेमो इसे 3-डी में बनाना चाहते थे। लेकिन अब निर्माता इस बजट बढ़ाने के लिए राज़ी नहीं हैं। वहीं, रेमो के साथ सलमान की डांस भी अधर में लटक चुकी है।सूत्रों की मानें तो सलमान अब उस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
बहरहाल, यहां जानें आने वाली कुछ सुपर बिग बजट फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications