Race 4 को लेकर बड़ा ऐलान, इस बार सलमान और ब्लॉकबस्टर जोड़ी का Dhamaka
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। खान से लेकर कपूर तक हर कोई अपने आने वाली बड़ी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी तरफ हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म रेस 3 को लेकर हुए जबरदस्त बवाल के बाद भी रेस 4 का ऐलान हो गया है। जी हां! आप भी अवाक् रह गए न.. रेस के चौथे सीक्वल का भी तगड़ा ऐलान हो चुका है। इस फिल्म को लेकर हाल ही में आई ये खबर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है।
[डराने से ज्यादा दिखाए इंटीमेट सीन, बॉलीवुड का सबसे लंबा किस, Pics देखकर होश उड़ जाएंगे]
खास बात ये भी है कि रेस 3 के बाद जबरदस्त तरीके से क्रिटिसाइज होने के बाद भी सलमान खान अलगी सीक्वल यानी रेस 4 में नजर आ सकते हैं। हाल ही में रेस सीरीज के फिल्म मेकर्स में से एक कुमार तौरानी ने एक इंटरव्यू के दौरान रेस 4 को लेकर बड़े खुलासे किए। उनका कहना ही कि रेस 3 रेमो ने इसलिए डायरेक्ट की क्योंकि वे इस फिल्म की कहानी के लिए सटीक निर्देशक थे। हालांकि रेस 4 के लिए वे अब्बास मस्तान और सलमान खान को एक साथ लाने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि वे अभी इसे लेकर कोई वादा नहीं कर सकते।

उन्होंने बताया कि वे जल्द ही रेस 4 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू करेंगे। बता दें कि सलमान इन दिनों काफी बिजी हैं। वे बिग बॉस 12 के साथ-साथ भारत की शूटिंग भी कर रहे हैं और इसके तुरंत बाद ही वे दबंग 3 में बिजी हो जाएंगे। सिर्फ यही नहीं आने वाले कुछ सालों तक सलमान का पूरा समय काफी बिजी रहने वाला है। जिसके मतलब है कि रेस 4 को अभी कुछ सालों का इंतजार करना पड़ेगा। बहरहाल आगे जानें सलमान खान की आने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











