'रेस 3' के बाद- अब 'दबंग 3' में सलमान खान के साथ फाइनल हो गए हैं ये स्टार?
Recommended Video

सलमान खान की दबंग 3 अगले महीने से फ्लोर पर आने वाली है। लेकिन फिलहाल फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अफवाहों की मानें तो सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा के साथ इस फिल्म में अब बॉबी देओल भी जुड़ चुके हैं। जी हां, रेस 3 के बाद अब एक बार फिर सलमान खान और बॉबी देओल साथ नजर आ सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो दबंग 3 में बॉबी का किरदार सलमान के दोस्त का होगा। फिल्म में बॉबी देओल को अच्छा खास स्क्रीन टाइम भी दिया जाएगा। बता दें, रेस 3 में बॉबी के काम से प्रभावित होकर सलमान खान ने कहा था कि वह बॉबी के साथ फिर काम करना चाहेंगे। फिलहाल बॉबी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हाउसफुल 4' में भी दिखेंगे।

रेस 3 से बॉबी देओल ने बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की है। उन्होंने कहा, रेस 3 के बाद जिंदगी काफी पॉजिटिविटी हो गई है। जहां भी मैं जाता हूं, जिससे भी मैं मिलता हूं, हर जगह एक पॉजिटिव एनर्जी दिखती है। मैं अब और भी ज्यादा मेहनत करना चाहता हूं ताकि यह बरकरार रहे। मेरे फैंस मुझे स्क्रीन पर देखना चाहते हैं, अब मेहनत की बारी मेरी है। मैं कोशिश कर रहा हूं कि अब सही निर्णय लूं।
यहां जानें फिल्म दबंग 3 से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications











