'आर..राजकुमार' के बाद दोबारा शाहिद संग काम करूंगा: प्रभुदेवा
इन दिनों इंटरनेट पर फिल्म 'आर..राजकुमार' का गाना गंदी बात.. ने धमाल मचाया हुआ है। इस गाने पर बड़े से लेकर छोटे तक हर कोई थिरकने पर मजबूर है। फिल्म के म्यूजिक लांचिग के वक्त फिल्म के कोरियोग्राफर-निर्देशक प्रभुदेवा ने जमकर शाहिद की तारीफ की और कहा कि शाहिद बेहद ही ऊर्जावान हैं, उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा है।
वह बेहतरीन डांसर है, उनके साथ काम करके तो बस मजा ही आ गया, मैं उनके साथ जल्द ही दूसरी फिल्म शुरू करूंगा, मुझे यकीन है कि वह मुझे मना नहीं करेंगे।
प्रभुदेवा ने बुधवार को फिल्म के संगीत लांच पर पत्रकारों को बताया, "यह एक शानदार अनुभव रहा। मैं उनके साथ जल्द ही दोबारा काम करना चाहूंगा। जब शाहिद व्यस्त नहीं होंगे तब हम फिर से साथ काम करेंगे।" प्रभुदेवा ने कहा कि शाहिद ने फिल्म में हर वह चीज की, जो उन्होंने उनके लिए तय की थीं।
उन्होंने कहा, "हम जो भी उन्हें बताते थे, हमें पता था कि वह कर लेंगे। चाहे वह 'गंदी बात' हो 'साड़ी के फॉल सा' हो, उनका नृत्य और उनकी ऊर्जा कमाल की है। उनके साथ काम करना हमारे लिए काफी आसान हो गया।" 'आर.. राजकुमार' में सोनाक्षी सिन्हा और सोनू सूद ने भी काम किया है। फिल्म छह दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।
तो वहीं फिल्म की हिरोईन सोनाक्षी सिनेमा ने 'आर.. राजकुमार' को अपने पापा के जन्मदिन के लिए बेहतरीन गिफ्ट बताया है। उन्होंने भी शाहिद की बहुत तारीफ की और कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि शाहिद वाकई में बहुत अच्छे डांसर है।
आगे की खबर स्लाइडों में


Click it and Unblock the Notifications