अल्लू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमुलु' अब हिंदी में थियेटर्स में होगी रिलीज, कार्तिक आर्यन के लिए बड़ा झटका

हिंदी सर्किट में पुष्पा की ऐतिहासिक सफलता के बाद, अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित और बेहद सफल तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' को हिंदी में डब किया गया है और जल्द ही यह सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म 26 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में आएगी। बहरहाल, कोई शक नहीं कि यह कार्तिक आर्यन के लिए यह एक बड़ा झटका होगा क्योंकि वह फिल्म के हिंदी रीमेक में अभिनय कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की हालिया रिलीज पुष्पा के हिंदी डब ने बॉक्स ऑफिस पर 86 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म हिंदी में सुपरहिट रही है और साल 2021 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इसी की सफलता को देखते हुए अब अल्लू अर्जुन की दूसरी फिल्म को भी हिंदी में लाया जा रहा है।

allu-arjun-ala-vaikunthapurramuloo-hindi-dub-to-release-in-cinemas

उत्तर भारत में दक्षिण फिल्मों का क्रेज पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ चुका है। वहां से कई पैन इंडिया फिल्में रिलीज की जा रही हैं। बाहुबली के बाद, कई साउथ की फिल्मों को हिंदी में रिलीज किया गया है, जिसे सफलता भी मिली है। अला वैकुंठपुरमुलु का कुल कलेक्शन लगभग 160 करोड़ रुपये का है। यह फिल्म, जो वर्तमान में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है, 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

बहरहाल, साल 2020 में ही तेलुगु ब्लॉकबस्टर, अला वैकुंठपुरमुलु की आधिकारिक हिंदी रीमेक की घोषणा कर दी गई थी। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कीर्ति सैनन मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

रिलीज डेट भी तय

रिलीज डेट भी तय

रोहित धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल द्वारा निर्मित है। फिल्म अब फ्लोर पर आ चुकी है और इसे 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

बड़ी स्टारकास्ट

बड़ी स्टारकास्ट

फिल्म में कार्तिक और कृति के साथ परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। निर्माता भूषण कुमार ने इस फिल्म को भव्य पैमाने पर बनाने के लिए निर्माता अल्लू अरविंद और अमन गिल के साथ मिलकर काम किया है।

जारी है फिल्म की शूटिंग

जारी है फिल्म की शूटिंग

एक्शन से भरपूर, म्यूजिकल, पारिवारिक फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग मुंबई और दिल्ली के विभिन्न शेड्यूल पर की जा रही है। इस फिल्म के लिए रोहित धवन एक बार फिर संगीत निर्देशक प्रीतम के साथ काम कर रहे हैं।

पिछले साल से काम कर रहे हैं रोहित

पिछले साल से काम कर रहे हैं रोहित

निर्माता अमन गिल कहते हैं, "रोहित पिछले साल से शहजादा को शानदार के लिए लगन और मेहनत से काम कर रहे हैं, हम सभी इस फिल्म को अगले साल सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने लाने के उनकी कोशिश का समर्थन करने के लिए उत्साहित हैं। अल्लू सर और मैं इस फिल्म के लिए भूषणजी के साथ काम करके बहुत खुश हैं।"

शहजादा होगी प्रभावित

शहजादा होगी प्रभावित

खास बात है कि बीते हफ्ते चर्चा थी कि फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' को हिंदी में रिलीज न करने के लिए इसके हिंदी संस्करण के अधिकार रखने वाले मनीष शाह को आठ करोड़ रुपये मिले हैं।

जाहिर है यदि फिल्म हिंदी में रिलीज होती है तो 'शहज़ादा' को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

भारी भरकम बजट

भारी भरकम बजट

बता दें, कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का बजट भी काफी भारी भरकम रखा गया है। फिल्म के कई शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में निर्माता अब क्या फैसला लेते हैं.. देखना दिलचस्प होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X