सलमान खान की भारत में हुई तब्बू की एंट्री, निभाएंगी जबरदस्त किरदार
Recommended Video

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनो फिल्म भारत को लेकर चर्चा में है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में काफी बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। बता दें कि एक के बाद एक नाम इस फिल्म के लिए सामने आ रहे है। बता दें कि एक नाम और सामने आया है जो कि एक लाजवाब एक्ट्रेस है और उनका नाम है तब्बू।
फिल्म जय हो में भी तब्बू सलमान खान के साथ नजर आईं थी। चर्चा है कि फिल्म भारत में तब्बू एक बेहद अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। सबसे पहले भारत में सलमान खान के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम फाइनल किया गया था और वो एक बार फिर से सलमान के साथ नजर आने वाली है।

बता दें कि इसके बाद अली ने एक और अभिनेत्री दिशा पटानी को इस फिल्म में फाइनल किया है जो कि हाल ही में फिल्म बागी 2 में नजर आई थी। इसके अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे।
बात करें भारत की तो सभी के किरदार काफी अहम होने वाले है और तब्बू एक ऐसी अदाकारा है जो हर तरह के किरदार काभी आराम से कर सकती है।
अब ये ते फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म में किसको क्या दिया गया था। हालांकि तब्बू का नाम फिल्म से जुड़ने के बाद लोगों कि काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं आ रही है।
सलमान खान की बात करें तो वो इस समय काफी ज्यादा व्यस्त है और इसके बीच में ही वो भारत के साथ साथ दबंग 3 की शूटिंग भी शुरु करने वाले है।
सलमान सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी पर भी बिजी होने जा रहे है और दस का दम का अगला सीजन लेकर आ रहे है। इस सीजन का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
सलमान खान इन दिनो रेस 3 का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज कर दिया गया है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है।
फिल्म रेस इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी और इस फिल्म के बाद सलमान खान लगातार फिल्म भारत की शूटिंग करेंगें। हालांकि फिल्म के शूटिंग का मुहूर्त हो चुका है और सलमान खान का एक सीन भी फिल्माया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
