प्रियंका के बाद अब फरहान, रितेश भी चले हॉलीवुड की ओर!
वह दिन लद गए जब हॉलीवुड में एंट्री काफी कठिन माना जाता था। या यूं कह लें कि असंभव सा लगता था। क्योंकि इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के लिए इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स की जैसे बारिश होने लगी है। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिका के एबीसी टेलीविजन स्टूडियो के साथ टैलेंट डेवलपमेंट डील साइन की है। जबकि अब सुनने में आया है कि एक्टर-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म प्रोजेक्ट 'थ्री स्टोरिज' के लिए रिलेटिविटी मीडिया के साथ हाथ मिलाया है। जो कि मैजिक माइक, बोर्न लिगेजी जैसे प्रोजेक्ट के निर्माता हैं।
फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगा और कैलिफोर्निया का यह फिल्म स्टूडियो इसे विदेशों में फिल्म के मेनस्ट्रीम ऑडियंस के लिए प्रस्तुत करेगा। गौरतलब है कि यह अपने आप में एक बेहतरीन मौका है।
'थ्री स्टोरिज' में शर्मन जोशी, शेफाली शाह और पुलकित सम्राट हैं। निर्माता रितेश ने फिल्म को कॉमेडी के साथ एक इमोशनल कहानी बताया है। वहीं, खबरों की मानें तो फिल्म की कहानी तीन लो-मिडिल क्साल मुंबईवासियों की है जो कि शहरी समाज के साथ डील करने की कोशिश करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
